1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: एडन मार्करम का फील्डिंग में दिखा कमाल, टेस्ट क्रिकेट में बना दिया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs SA: एडन मार्करम का फील्डिंग में दिखा कमाल, टेस्ट क्रिकेट में बना दिया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 26, 2025 01:08 pm IST,  Updated : Nov 26, 2025 01:08 pm IST

IND vs SA: साउथ अफ्रीका की टीम जहां भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने में कामयाब हुई तो वहीं अफ्रीकी खिलाड़ी फील्डिंग में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाने में कामयाब रहे।

Aiden Markram- India TV Hindi
एडन मार्करम Image Source : AP

साउथ अफ्रीका की टीम ने टेम्बा बावूमा की कप्तानी में भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने में कामयाब हुए हैं। गुवाहाटी के मैदान पर खेले गए इस टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले को अफ्रीकी टीम ने पांचवें दिन के खेल में टीम इंडिया की पारी को 140 रनों के स्कोर पर समेटने के साथ यह मुकाबला 408 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में अफ्रीकी टीम के खिलाफ एडन मार्करम फील्डिंग में एक बड़ा कारनामा करने में कामयाब रहे जिसमें उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा।

मार्करम एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले बने खिलाड़ी

एडन मार्करम के लिए बल्ले से भारत के खिलाफ 2 मैचों की यह टेस्ट सीरीज कुछ खास नहीं रही लेकिन उनका फील्डिंग में कमाल देखने को मिला। गुवाहाटी टेस्ट मैच में मार्करम ने कुल 9 कैच पकड़े जिसके साथ ही वह एक टेस्ट मुकाबले में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब रहे। इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे के नाम पर था, जिन्होंने साल 2015 में श्रीलंका के खिलाफ गाले के टेस्ट मैच में कुल 8 कैच पकड़े थे। अब इस लिस्ट में मार्करम नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज हो गए हैं।

टेस्ट में एक मैच में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी

  • एडन मार्करम (साउथ अफ्रीका) - 9 कैच बनाम भारत
  • अजिंक्य रहाणे (भारत) - 8 कैच बनाम श्रीलंका
  • एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका) - 8 कैच बनाम जिम्बाब्वे

साउथ अफ्रीका ने रनों के अंतर से हासिल की अपनी दूसरी बड़ी जीत

भारत के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को मिली 408 रनों से हार ये अफ्रीकी टीम की उनके टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब तक रनों के अंतर के मामले में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। साउथ अफ्रीका की टीम ने साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच में 492 रनों से जीत हासिल की थी, जिसके बाद अब लिस्ट में ये दूसरे नंबर पर है। वहीं भारतीय टीम की ये घर पर अब तक के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में रनों के अंतर मामले में सबसे बड़ी हार है, जिसमें इससे पहले उन्हें साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर के मैदान पर 342 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें

साई सुदर्शन के लिए करो या मरो, इस सीरीज में पहली बार किसी बल्लेबाज ने किया ये कमाल

WTC Points Table: टीम इंडिया की अंक तालिका में​ हालत और खराब, पाकिस्तान को हो गया फायदा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल