1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऐजाज पटेल की 10 विकेट लेने वाली गेंद बनेगी MCA संग्रहालय का गौरव

ऐजाज पटेल की 10 विकेट लेने वाली गेंद बनेगी MCA संग्रहालय का गौरव

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 17, 2021 04:50 pm IST,  Updated : Dec 17, 2021 04:50 pm IST

मुंबई में जन्में 34 वर्षीय ऐजाज पटेल ने इस महीने की शुरुआत में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में सभी 10 विकेट चटकाये थे।

Ajaz Patel's 10-wicket ball will have 'pride of place' in...- India TV Hindi
Ajaz Patel's 10-wicket ball will have 'pride of place' in MCA museum Image Source : GETTY

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अध्यक्ष विजय पाटिल ने एमसीए संग्रहालय के लिये '10 विकेट लेने वाली गेंद' दान करने पर न्यूजीलैंड के स्पिनर ऐजाज पटेल की सराहना करते हुए कहा कि यह गेंद 'प्राइड ऑफ पैलेस (संग्रहालय का गौरव)' होगी।

पाटिल ने पीटीआई-भाषा से कहा, "उन्होंने (ऐजाज पटेल) वानखेड़े स्टेडियम में जो हासिल किया वह पूरी तरह से अभूतपूर्व था। यह तथ्य कि उन्होंने इस कारनामे को हमारे प्रतिष्ठित (वानखेड़े) स्टेडियम में किया था। इससे इस ऐतिहासिक मैदान की स्मृतियों में इजाफा हुआ।"

मुंबई में जन्में 34 साल के बाएं हाथ के इस स्पिनर ने इस महीने की शुरुआत में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में सभी 10 विकेट चटकाये थे। वह जिम लेकर (1956) और अनिल कुंबले (1999) के बाद ऐसे करने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे गेंदबाज बने।

पाटिल ने कहा, "उनकी जड़ें मुंबई से ही है तो ऐसे में यह उपलब्धि और विशेष हो जाती है। उसने (ऐजाज) यह साबित किया कि वह बड़े दिल वाला है। उसने इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद उदारता दिखाते हुए 10 विकेट लेने वाली यादगार गेंद हमें दे दी। यह कुछ ऐसा है जिसे हम बहुत महत्व देते हैं और यह हमारे एमसीए संग्रहालय का गौरव होगा।"

पाटिल ने कहा कि यह संग्रहालय युवाओं को प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह (संग्रहालय का गठन) एक सही कदम है, क्योंकि हमारी (मुंबई क्रिकेट) विरासत काफी बड़ी है। हमारे लगभग 80 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय  क्रिकेट खेले हैं और भारतीय बल्लेबाजों के द्वारा बनाये गये रनों का पांचवां हिस्सा मुंबई के खिलाड़ियों के बल्ले से आया है। हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने का कदम  मौजूदा और भविष्य के क्रिकेटरों को भी प्रेरित करेगा।"

ITF Awards: नोवाक जोकोविच और एश्ले बार्टी साल 2021 के आईटीएफ वर्ल्ड चैंपियन बने

भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में ही महेन्द्र सिंह धोनी के छक्के से 2011 में एकदिवसीय विश्व कप का खिताब जीता था। पाटिल ने कहा, "वे बहुत ही खास क्षण थे, 2011 का विश्व कप निश्चित रूप से भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे सुखद और विशेष क्षण था। यह कारनामा भी वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था। इसकी यादें हमारे दिलों में है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल