1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ITF Awards: नोवाक जोकोविच और एश्ले बार्टी साल 2021 के आईटीएफ वर्ल्ड चैंपियन बने

ITF Awards: नोवाक जोकोविच और एश्ले बार्टी साल 2021 के आईटीएफ वर्ल्ड चैंपियन बने

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 17, 2021 01:57 pm IST,  Updated : Dec 17, 2021 01:57 pm IST

दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच साल 2021 के आईटीएफ वर्ल्ड चैंपियन बन गए। वहीं, महिला वर्ग में यह खिताब दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी एश बर्टी ने अपने नाम किया। 

Novak Djokovic- India TV Hindi
Novak Djokovic named ITF World Champion of 2021 Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच साल 2021 के आईटीएफ वर्ल्ड चैंपियन बने
  • जोकोविच सात बार यह खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं
  • महिला वर्ग में यह खिताब दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी एश बर्टी ने अपने नाम किया

दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच साल 2021 के आईटीएफ वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन ने गुरुवार को इस बात की घोषणा की। जोकोविच ने यह खिताब रिकॉर्ड सातवीं बार जीता है। जोकोविच सात बार यह खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अमेरिका के महान टेनिस खिलाड़ी और 14 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन पीट सम्प्रास का रिकॉर्ड तोड़ा। सम्प्रास ने यह खिताब 6 बार अपने नाम किया था।

जोकोविच ने इस साल तीन ग्रैंडस्लैम टाइटल जीते। जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विम्बलडन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अपने नाम किया। जबकि वो यूएस ओपन के फाइनल तक पहुंचे थे। साथ ही सर्बियाई स्टार ने टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

वहीं, महिला वर्ग में यह खिताब दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी एश बर्टी ने अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया।

बार्टी ने इस साल विम्बलडन का खिताब अपने नाम किया। वहीं टोक्यो ओलिंपिक में भी बर्टी ने मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। बर्टी को दूसरी बार आईटीएफ वर्ल्ड चैंपियन का खिताब मिला। इससे पहले साल 2019 में भी एश्ले बार्टी को इस खिताब से नवाजा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल