1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अजिंक्य रहाणे ने कर ली शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी, 1989 दिन बाद पहली बार हुआ ऐसा

अजिंक्य रहाणे ने कर ली शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी, 1989 दिन बाद पहली बार हुआ ऐसा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 17, 2026 10:44 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 10:46 pm IST

अजिंक्य रहाणे IPL 2026 के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में बिना खाता खोले आउट हो गए। मोहम्मद सिराज ने उन्हें पहले ही ओवर में गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा।

Ajinkya Rahane- India TV Hindi
अजिंक्य रहाणे Image Source : AFP

Ajinkya Rahane: IPL 2026 में जहां हर मैच नई कहानी लिख रहा है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। लंबे समय बाद ऐसा हुआ, जब रहाणे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए और फैंस हैरान रह गए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 17 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पारी की शुरुआत की, लेकिन वह अपना खाता भी नहीं खोल सके। मोहम्मद सिराज ने पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें आउट कर दिया। रहाणे का कैच कगिसो रबाडा ने लपका। IPL में 5000 से ज्यादा रन बना चुके इस अनुभवी बल्लेबाज का इस तरह आउट होना टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।

शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी की

यह रहाणे का IPL में 1989 दिनों बाद पहला डक था। इससे पहले वह 5 नवंबर 2020 को दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हुए थे, जब ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें तीन गेंदों में पवेलियन भेजा था। इस डक के साथ रहाणे के नाम IPL में कुल 14 बार बिना खाता खोले आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इतना ही नहीं, बतौर ओपनर यह उनका 11वां डक है, जो IPL इतिहास में सबसे ज्यादा है और इस मामले में उन्होंने पार्थिव पटेल की बराबरी कर ली है।

IPL में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले सलामी बल्लेबाज

  • अजिंक्य रहाणे - 11
  • पार्थिव पटेल - 11
  • शिखर धवन - 10
  • गौतम गंभीर - 10

निराशाजन रहा है अब तक सीजन

अगर इस सीजन में रहाणे के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में शानदार 67 रन बनाए थे। हालांकि इसके बाद उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह सिर्फ 8 रन ही बना सके, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश की वजह से अधूरा रह गया, जहां वह 8 रन पर नाबाद थे। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने 24 गेंदों में 41 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 22 गेंदों में 28 रन बनाए। कुल मिलाकर, रहाणे के लिए यह मैच भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन उनके अनुभव और काबिलियत को देखते हुए टीम को उनसे आगे के मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जरूर रहेगी।

यह भी पढ़ें:

GT vs KKR मैच से पहले टीम को लगा झटका, धाकड़ खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

RR के मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में फोन चलाना पड़ा महंगा, BCCI ने सुनाई कड़ी सजा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल