1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईशान किशन से हुई गलती, पर रहाणे ने चीते की तरह लपका साल का सबसे मुश्किल कैच

ईशान किशन से हुई गलती, पर रहाणे ने चीते की तरह लपका साल का सबसे मुश्किल कैच

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Jul 23, 2023 06:15 am IST,  Updated : Jul 23, 2023 06:15 am IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अजिंक्य रहाणे ने इस साल का सबसे मुश्किल कैच लपका। इस कैच की तारीफ दुनियाभर में की जा रही है।

Ajinkya Rahane- India TV Hindi
Ajinkya Rahane Image Source : FANCODE

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भिड़ रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया आसानी से जीत गई। लेकिन दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारत को तगड़ी टक्कर दी है। लेकिन वेस्टइंडीज की पारी के दौरान अजिंक्य रहाणे की शानदार फील्डिंग के दम पर टीम इंडिया की एक बार फिर से मैच में वापसी हो गई।

रहाणे ने पकड़ा कमाल का कैच

अजिंक्य रहाणे का बल्ला बेशक इस सीरीज में नहीं चला है लेकिन इस खिलाड़ी ने एक कमाल का कैच पकड़कर मैच में अपना योगदान दिया। बता दें कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जर्मेन ब्लैकवुड 87वें ओवर में क्रीज पर थे। गेंद रवींद्र जडेजा के हाथ में थी। इस ओवर की तीसरी गेंद को ब्लैकवुड ने डिफेंड करने की कोशिश की। लेकिन गेंद ब्लैकवुड के बल्ले के किनारे पर लगी।

बल्ले का एज लगने के बाद गेंद पीछे खड़े विकेटकीपर ईशान किशन के दस्तोनों से टकराई। ईशान इस कैच को पकड़ने में नाकाम रहे। लेकिन इसी दौरान स्लिप में खड़े अजिंक्य रहाणे ने गेंद को डाइव मारकर लपक लिया। रहाणे के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बल्ले से नहीं किया कोई कमाल

बता दें कि रहाणे ने इस सीरीज में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं किया है। रहाणे पहली मैच में सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं दूसरे मैच में ये खिलाड़ी सिर्फ 8 रन बना पाया।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल