1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आकाश दीप हुए इस टूर्नामेंट से बाहर, 132 विकेट लेने वाले बॉलर की चमकी किस्मत, रियान पराग बने उपकप्तान

आकाश दीप हुए इस टूर्नामेंट से बाहर, 132 विकेट लेने वाले बॉलर की चमकी किस्मत, रियान पराग बने उपकप्तान

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 18, 2025 12:48 pm IST,  Updated : Aug 18, 2025 12:48 pm IST

दलीप ट्रॉफी 2025 से पहले ईस्ट जोन की टीम को एक और झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Akash Deep- India TV Hindi
आकाश दीप Image Source : GETTY

Akash Deep Ruled Out: दलीप ट्रॉफी 2025 के शुरू होने से पहले ईस्ट जोन की टीम को एक के बाद एक लगातार झटके लग रहे हैं। सबसे पहले कप्तान ईशान किशन चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हुए। इसके बाद अब टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोट की वजह से दलीप ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 132 विकेट ले चुके मुख्तार हुसैन को टीम में शामिल किया गया है।

डोमेस्टिक क्रिकेट में मुख्तार हुसैन के आंकड़े

डोमेस्टिक क्रिकेट में मुख्तार हुसैन के आंकड़ों की बात करें तो वहां उन्होंने अब तक 40 फर्स्ट क्लास, 43 लिस्ट ए और 36 टी-20 मैच खेले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 132, लिस्ट ए क्रिकेट में 49 और टी-20 में 39 विकेट चटकाए हैं। मुख्तार पहले ही स्टैंड बाय खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ थे, लेकिन अब आकाश दीप के बाहर होने के बाद उन्हें स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड सीरीज में आकाश दीप ने की थी अच्छी गेंदबाजी

आकाश दीप की बात करें तो वह इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। वहां वह चोट की वजह से चौथे टेस्ट मैच से बाहर रहे थे लेकिन पांचवें मैच में उन्होंने वापसी की थी और वहां उन्होंने नाईट वॉचमैन के तौर पर बल्ले से अर्धशतकीय पारी और 66 रन बनाकर आउट हुए थे। इंग्लैंड सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में 13 विकेट चटकाए थे। चोट की वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें इस वक्त आराम करने की सलाह दी है।

रियान पराग को बनाया गया ईस्ट जोन को उप्कप्तान

ईशान किशन के बाहर होने के बाद ईस्ट जोन की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन को सौंपी गई है, वहीं रियान पराग को टीम का उपकप्तान नियुक्त गया है। इन दो बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में ईस्ट जोन की टीम कैसा प्रदर्शन करती है ये देखने लायक बात होगी। ईस्ट जोन की टीम दलीप ट्रॉफी 2025 में अपना पहला मुकाबला नॉर्थ जोन के खिलाफ खेलेगी। यह मैच बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में 28 अगस्त से खेला जाएगा।

दलीप ट्रॉफी 2025 के लिए ईस्ट जोन का स्क्वॉड

अभिमन्यु ईश्वरन, आशीर्वाद स्वैन (विकेटकीपर), संदीप पटनायक, विराट सिंह, डेनिश दास, श्रीदाम पॉल, शरणदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, रियान पराग, उत्कर्ष सिंह, मनीषी, सूरज सिंधु जयसवाल, मुकेश कुमार, मुख्तार हुसैन और मोहम्मद शमी

स्टैंडबाय: वैभव सूर्यवंशी, स्वास्तिक सामल, सुदीप कुमार घरामी और राहुल सिंह

यह भी पढ़ें

अभी नहीं टूटेगा रोहित शर्मा का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे करीब बल्लेबाज ही हो गया बाहर

18 अगस्त-18 नंबर जर्सी, 17 साल पहले आज ही के दिन शुरू हुआ था कोहली के 'किंग' बनने का सफर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल