1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिर्फ एक मैच के बाद ही हीरो से विलेन बन गया ये बॉलर, मुंबई के लिए बंद किया फाइनल का दरवाजा

सिर्फ एक मैच के बाद ही हीरो से विलेन बन गया ये बॉलर, मुंबई के लिए बंद किया फाइनल का दरवाजा

 Written By: Govind Singh
 Published : May 27, 2023 01:40 pm IST,  Updated : May 27, 2023 01:40 pm IST

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस के एक युवा तेज गेंदबाज ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है।

Mumbai Indians Team- India TV Hindi
Rohit Sharma And Mumbai Indians Team Image Source : IPLT20.COM

Mumbai Indians IPL 2023: मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उतार चढ़ाव वाला रहा। टीम ने चौथे स्थान पर रहते हुए आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। इसके बाद टीम ने पहले एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से शिकस्त दी, लेकिन दूसरे क्वालीफायर में टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 62 रनों से हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ टीम का आईपीएल 2023 में सफर खत्म हो गया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस के एक तेज गेंदबाज ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं, इस खिलाड़ी के बारे में। 

इस प्लेयर ने किया खराब प्रदर्शन 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ आकाश मधवाल ने चार ओवर में 52 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। उन्होंने गुजरात के खिलाफ खूब रन लुटाए। वह अपनी लाइन और लेंथ से बिल्कुल भटके हुए नजर आए। उन्होंने 13 की इकॉनोमी से रन दिए। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 3.3 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट हासिल किए और इसी वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था। अब एक मैच के बाद ही वह हीरो से विलेन बन गए हैं। 

मुंबई इंडियंस ने दिया था मौका 

आकाश मधवाल का जन्म उत्तराखंड में हुआ। आईपीएल 2021 में वह आरसीबी के लिए नेट बॉलर के तौर पर जुड़े थे। लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें साल 2022 में सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने के बाद 20 लाख रुपये में अपने खेमे में शामिल किया था। उनकी काबिलियित को देखते हुए टीम ने आईपीएल 2023 में भी उन्हें रिटेन किया। इस सीजन उन्होंने मुंबई के लिए 8 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, उत्तराखंड के लिए 15 T20 में भाग लिया और 26.60 की औसत से 15 T20 विकेट चटकाए। 

मुंबई इंडियंस को मिली हार 

मुंबई इंडियंस की टीम ने जब भी आईपीएल में एलिमिनेटर मैच खेला है। वह फाइनल में नहीं पहुंच सकी है। गुजरात के खिलाफ मुंबई की बल्लेबाजी सूर्यकुमार यादव के आउट होते ही बिखर गई और पूरे टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 234 रनों का टारगेट दिया, जिसके जबाव में मुंबई की टीम सिर्फ 171 रनों पर ऑलआउट हो गई और मुकाबला 62 रनों से हार गई। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल