Amanjot Kaur Direct Throw: नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 299 रन का टारगेट रखा था। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका को भी इस मैच में अच्छी शुरुआत मिली, टीम ने 9 ओवर तक बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिए थे। यहां से भारत को मैच में वापसी करने के लिए विकेट की जरूरत थी। वो विकेट टीम इंडिया को अमनजोत कौर ने अपने शानदार फील्डिंग के जरिए दिलाई।
अमनजोत कौर ने किया शानदार थ्रो
भारत की तरफ से पारी का 10वां ओवर रेणुका सिंह ठाकुर फेंक रही थी। उस ओवर की तीसरी गेंद पर तैजमिन ब्रिट्स ने मिड विकेट की तरफ शॉट खेलकर एक रन लेने की कोशिश की। मिड विकेट की तरफ अमनजोत कौर फील्डिंग कर रही थी और उन्होंने वहां गजब की फुर्ती दिखाई और तेजी से गेंद की तरफ भागी। उन्होंने गेंद को पकड़कर नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया और गेंद सीधे स्टंप पर जाकर लगी और इस तरह से तैजमिन ब्रिट्स को रनआउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। ब्रिट्स के रूप में टीम इंडिया को इस मैच में बड़ी सफलता मिली।
23 रन बनाकर रनआउट हुई तैजमिन ब्रिट्स
ब्रिट्स इस मैच में 35 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुईं। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने दो चौके और एक सिक्स लगाया। ब्रिट्स के बाद इस मैच में एनेक बॉश नंबर 3 पर बैटिंग करने के लिए उतरी। वह 6 गेंदों में डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गई। उन्हें श्री चरनी ने LBW आउट किया। साउथ अफ्रीका को अभी भी यहां से मैच जीतने के लिए 200 से अधिक रन की जरूरत है। अब उनकी टीम इस टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बनाए 298 रन
फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए कहा था। पूरे 50 ओवर बैटिंग करने के बाद भारतीय टीम 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन ही बना पाई। इस मैच में टीम इंडिया के दो बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने 78 गेंदों में 87 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं दीप्ति शर्मा के बल्ले से 58 गेंदों पर 58 रन आए। अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 24 गेंद पर 34 रन की तूफानी पारी खेली।
यह भी पढ़ें
दीप्ति शर्मा ने वर्ल्ड कप में बनाया बड़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाली बनीं पहली खिलाड़ी