1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी IPL 2024 के बीच में ही कर सकते हैं ये काम, अंबाती रायडू ने किया बड़ा इशारा

धोनी IPL 2024 के बीच में ही कर सकते हैं ये काम, अंबाती रायडू ने किया बड़ा इशारा

 Written By: Govind Singh
 Published : Mar 16, 2024 10:29 am IST,  Updated : Mar 16, 2024 10:29 am IST

चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। इस सीजन सीएसके की टीम अपना पहला मैच 22 मार्च को आरसीबी के खिलाफ खेलेगी।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : GETTY

IPL 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। अभी आईपीएल के पहले फेज के शेड्यूल का ऐलान किया गया है, जो 7 अप्रैल तक चलेगा। आम चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद दूसरे फेज के शेड्यूल की घोषणा की जाएगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। धोनी 42 साल के हो चुके हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये उनका आखिरी सीजन हो सकता है। अब अंबाती रायडू ने धोनी के लिए बड़ी बात कही है। 

अंबाती रायडू ने दिया ये बयान

पिछले साल क्रिकेट को अलविदा कह चुके अंबाती रायडू ने कहा कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम के जरिए धोनी बीच के ओवरों में किसी और को कप्तानी सौंप सकते हैं। यह साल सीएसके के लिए बदलाव वाला हो सकता है। अगर यह उनका आखिरी साल है। अगर वह कुछ साल और खेलते हैं तो वह कप्तान होंगे। मैं चाहूंगा कि वही कप्तान रहें। धोनी ने हाल ही में फेसबुक पोस्ट में संकेत दिया था कि इस साल आईपीएल में वह नई भूमिका में होंगे।

CSK को जिताए पांच खिताब

साल 2008 से ही महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके की टीम ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। धोनी की गैरमौजूदगी में कई बार सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा ने सीएसके की कमान संभाली है। साल 2022 में जडेजा सीएसके के कप्तान बने थे। लेकिन लगातार हार के बाद उन्होंने बीच में ही कप्तानी छोड़ दी और फिर धोनी कैप्टन बने। 

IPL में जीते इतने मैच

महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के बेहतरीन कप्तानों में होती है। उन्होंने शांत और चतुर दिमाग से सीएसके की टीम को कई मैच जिताए हैं। उन्होंने आईपीएल में 226 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 133 में जीत दर्ज की है और 91 में हार का सामना करना पड़ा है। 2 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला है। 

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें: 

शतक जड़ते ही दूसरे नंबर पर पहुंचा ये स्टार खिलाड़ी, पहले पर काबिज हैं यशस्वी जायसवाल

T20I क्रिकेट में पहली बार बना ये बड़ा कीर्तिमान, रोहित-विराट छूटे काफी पीछे, इस प्लेयर ने रचा इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल