1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Andrew Symonds Death: मुंबई इंडियंस ने एंड्रयू सायमंड्स को दी श्रद्धांजलि, सचिन तेंदुलकर ने भी किया याद

Andrew Symonds Death: मुंबई इंडियंस ने एंड्रयू सायमंड्स को दी श्रद्धांजलि, सचिन तेंदुलकर ने भी किया याद

 Written By: Priyam Sinha
 Published : May 15, 2022 04:54 pm IST,  Updated : May 15, 2022 04:54 pm IST

मुंबई इंडियंस ने अपने पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू सायमंड्स के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सचिन तेंदुलकर ने भी सायमंड्स के साथ पुरानी यादों का जिक्र किया है।

एंड्रयू साइमंड्स ने...- India TV Hindi
एंड्रयू साइमंड्स ने मुंबई इंडियंस के लिए 11 मैच आईपीएल में खेले हैं Image Source : TWITTER (MUMBAI INDIANS)

Highlights

  • एंड्रयू सायमंड्स की 46 साल की उम्र में कार दुर्घटना में हुई थी मौत
  • मुंबई इंडियंस के लिए सायमंड्स ने खेले थे 11 आईपीएल मुकाबले
  • मुंबई से पहले डेक्कन चार्जर्स के लिए भी आईपीएल में खेल चुके थे सायमंड्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू सायमंड्स (Andrew Symonds) की असामयिक मृत्यु के बाद उन्दें श्रद्धांजलि दी है। फ्रेंचाइजी ने सायमंड्स के साथ अपनी पुरानी यादों को साझा किया है, जिनकी 46 साल की उम्र में शनिवार को क्वींसलैंड में एक कार दुर्घटना में मौत हुई। आपको बता दें कि सायमंड्स ने मुंबई इंडियंस के लिए 11 आईपीएल मुकाबले खेले थे।  

सायमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया की 2003 और 2007 विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और रिकी पोंटिंग की कप्तानी में वनडे टीम में मुख्य खिलाड़ी थे। आक्रामक और तेजतर्रार सायमंड्स को टी20 प्रारूप के लिए तैयार किया गया था और वह अपने पहले सीजन से ही आईपीएल में शामिल थे। उन्हें प्यार से रॉय बुलाया जाया था। उन्होंने 1998 से 2009 तक सभी प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया और एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में ख्याति प्राप्त की, जिन्होंने हमेशा मैदान में अपना लोहा मनवाया।

मुंबई इंडियंस ने किया सायमंड्स को याद

इस पीढ़ी के महानतम ऑलराउंडरों में से एक को खोने से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। मुंबई इंडियंस ने कहा, "डेक्कन चार्जर्स के बाद सायमंड्स 2011 में मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए और उन्होंने वहां कुछ अच्छी यादें बनाईं। सायमंड्स ने मुंबई के लिए 11 मैच खेले थे और 33.75 की औसत से 135 रन बनाए थे। सायमंड्स 2011/12 की चैंपियंस लीग टी20 विजेता टीम का भी हिस्सा थे और उन्हें हमेशा मुंबई इंडियंस की टीम में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा।"

सचिन तेंदुलकर ने किया ट्वीट

इससे पहले सायमंड्स के पुराने प्रतिद्वंद्वी और मुंबई इंडियंस के पूर्व साथी क्रिकेटर रहे सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया और लिखा कि, "एंड्रयू सायमंड्स का निधन हम सभी के लिए चौंकाने वाली खबर है। वह न केवल एक शानदार ऑलराउंडर थे, बल्कि मैदान पर एक लाइव-वायर भी थे। मेरे पास मुंबई इंडियंस में उनके साथ बिताए गए समय की यादें हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले, उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना।"

रविवार 15 मई की सुबह जब दुनिया जागी तो उन्होंने क्रिकेट जगत में लंबे समय तक अपनी चमक बिखेरने वाले इस सितारे को खो दिया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए इससे बड़ा दुख नहीं हो सकता कि उन्होंने पिछले तीन महीने में अपने तीन दिग्गज पूर्व क्रिकेटरों को खोया। इससे पहले रोडनी मार्श और शेन वॉर्न ने एक ही दिन फरवरी के महीने में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल