1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर, क्रिकेट जगत की हस्तियों ने की शिरकत

सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर, क्रिकेट जगत की हस्तियों ने की शिरकत

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 05, 2026 02:51 pm IST,  Updated : Mar 05, 2026 02:51 pm IST

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक के साथ शादी रचा ली है। मुंबई में अर्जुन और सानिया शादी के बंधन में बधे।

Arju Tendulkar Wedding- India TV Hindi
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक Image Source : @CRICKETAAKASH

Arjun Tendulkar-Saaniya wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंध गए हैं। अर्जुन ने सानिया चंडोक के साथ मुंबई में 5 मार्च को शादी रचाई। इस शादी में क्रिकेट जगत के साथ सिनेमा जगत की हस्तियों ने शिरकत की। अब इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिनमें सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि अपने बेटे और बहू को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। कई पूर्व क्रिकेटरों ने अर्जुन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शादी की बधाई दी है। 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अर्जुन तेंदुलकर के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- अर्जुन तेंदुलकर को खुशियों और आनंद से भरी जिंदगी की शुभकामनाएं। सचिन तेंदुलकर और उनक पूरे परिवार को बधाई। आकाश चोपड़ा ने अर्जुन की शादी की जो तस्वीर शेयर की है, उसमें सचिन तेंदुलकर के अलावा सुरेश रैना और उनकी पत्नी भी नजर आ रही हैं। रैना और आकाश चोपड़ा के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ अपनी वाइफ के साथ अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शरीक हुए।

गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के बीच पुराना पारिवारिक रिश्ता है। उनके परिवार एक-दूसरे को सालों से जानते हैं, सचिन तेंदुलकर सानिया के दादा रवि घई को दशकों से जानते थे। जहां अर्जुन क्रिकेट में अपना करियर बना रहे हैं, वहीं सानिया एक एंटरप्रेन्योर और सफल पेट स्पा चेन चलाती हैं।

बहन सारा ने निभाई अहम भूमिका

ऐसा माना जाता है कि दोनों को अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने मिलवाया था, जो अक्सर अपनी करीबी दोस्त सानिया को जिम सेशन, ब्रंच और छुट्टियों पर साथ ले जाती थीं। जान-पहचान से शुरू हुई यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती और फिर रिश्ते में बदल गई। बाद में दोनों ने 13 अगस्त 2025 को मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली, जिसमें सिर्फ करीबी परिवार और कुछ दोस्त ही शामिल हुए। सगाई की खबर महीनों बाद तब पब्लिक हुई जब सचिन ने रेडिट पर एक सवाल का जवाब देते हुए इसकी पुष्टि की।

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले वरुण और अभिषेक की फॉर्म पर उठे सवाल, तो कोच ने दिया बेबाक जवाब

IND vs ENG: क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल का रोमांच? जानिए मुंबई में कैसा रहेगा मौसम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल