1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs RCB: अर्जुन तेंदुलकर की होगी मुंबई इंडियंस की Playing 11 में वापसी! नहीं काम आई रोहित शर्मा की यह चाल

MI vs RCB: अर्जुन तेंदुलकर की होगी मुंबई इंडियंस की Playing 11 में वापसी! नहीं काम आई रोहित शर्मा की यह चाल

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : May 09, 2023 06:15 am IST,  Updated : May 09, 2023 06:15 am IST

MI vs RCB Playing 11, IPL 2023: आईपीएल 2023 के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना आरसीबी से होगा। इस सीजन पिछली भिड़ंत में आरसीबी ने बाजी मारी थी।

अर्जुन तेंदुलकर- India TV Hindi
अर्जुन तेंदुलकर Image Source : PTI

आईपीएल 2023 का 54वां मुकाबला लीग के इतिहास की दो बड़ी और सबसे पुरानी टीमों के बीच होने जा रहा है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा अपनी प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव कर सकते हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले तीन में से दो मुकाबले जीते हैं। वहीं पिछले मैच में टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से हारकर आई है। पर सबसे खास बात यह है कि टीम के गेंदबाजी आक्रमण की अभी तक काफी पिटाई हुई है। इसको देखते हुए रोहित बदलाव करना चाहेंगे। हमेशा आप यह नहीं सोच सकते कि हर बार बल्लेबाज 200 प्लस का स्कोर चेज कर पाएंगे।

आपको बता दें कि रोहित ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 42वें मैच में अर्जुन तेंदुलकर को बाहर करते हुए एक चाल चली थी। हालांकि, अर्जुन का भी प्रदर्शन पंजाब किंग्स के खिलाफ उस एक ओवर (31 रन का ओवर) को छोड़कर ठीकठाक रहा था। पर रोहित ने अरशद खान को मौका दिया था। अरशद ने उस मैच में तीन विकेट लिए थे और 39 रन दिए थे। लेकिन अरशद की इकॉनमी 13 की हो गई थी। उसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 48 रन लुटाए और 1 विकेट लिया। फिर सीएसके के खिलाफ पिछले मैच में अरशद ने सिर्फ 1.4 ओवर में ही 28 रन लुटा दिए। यानी तीनों मैचों में उनकी इकॉनमी बेहद खराब रही थी। यही कारण है कि रोहित शर्मा अब अर्जुन तेंदुलकर की वापसी करवा सकते हैं। 

अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के कैंप के साथ
Image Source : PTIअर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के कैंप के साथ

कैसा रहा था अर्जुन  तेंदुलकर का प्रदर्शन?

अगर अर्जुन तेंदुलकर के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने चार मैच मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्हें डेब्यू का मौका मिला था। चारों मैच में उन्होंने मुंबई के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की थी और हर मैच में वह शुरू के ओवर्स में किफायती रहे थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने आखिरी ओवर में रन डिफेंड करते हुए टीम को जीत भी दिलाई थी। फिर पंजाब के खिलाफ उन्होंने शुरुआत अच्छी की और प्रभसिमरन सिंह का विकेट भी लिया। इसके बाद 16वां ओवर वह लेकर आए लेकिन इसमें 31 रन बन गए। 

फिर उनको काफी ट्रोल भी किया गया। शुरू से ही उनकी गति और एक्शन पर सवाल उठ रहे थे। फिर गुजरात के खिलाफ रोहित ने फिर भी अर्जुन को मौका दिया। यहां उन्होंने शानदार वापसी की और डिफेंडिंग चैंपियन टीम को शुरू के ओवरों में छकाया और रिद्दिमान साहा का विकेट भी लिया। फिर रोहित ने दो ओवरों के बाद उनसे गेंदबाजी नहीं करवाई। इस मैच में उन्होंने बल्लेबाजी में भी जौहर दिखाया। पर अगले मैच से ही वह बाहर हो गए। अर्जुन ने 4 मैचों में 9.3 की इकॉनमी से 3 विकेट झटके थे। शुरू के ओवर्स में वह काफी किफायती भी रहे थे। अब देखना होगा कि, अरशद की भयंकर पिटाई के बाद क्या फिर से रोहित जूनियर तेंदुलकर पर विश्वास दिखाएंगे या नहीं?

अर्जुन तेंदुलकर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था अपना पिछला मैच
Image Source : PTIअर्जुन तेंदुलकर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था अपना पिछला मैच

मुंबई इंडियंस की संभावित Playing 11

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, डेवाल्ड ब्रेविस/ट्रिस्टन स्ट्रब्स, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल।

यह भी पढ़ें:-

Asia Cup 2023 की पाकिस्तान से छिनी मेजबानी, अब इस देश में खेला जाएगा टूर्नामेंट!

विराट कोहली की धीमी बल्लेबाजी पर रवि शास्त्री का दो टूक बयान, रोहित शर्मा को भी घसीटा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल