1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शर्मनाक! अर्शदीप की आखिरी ओवर में पिटी भद्द, IPL का सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों में हुए शुमार

शर्मनाक! अर्शदीप की आखिरी ओवर में पिटी भद्द, IPL का सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों में हुए शुमार

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 31, 2026 10:16 pm IST,  Updated : Mar 31, 2026 10:19 pm IST

IPL 2026 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी चर्चा में रही। अर्शदीप गुजरात की पारी का आखिरी ओवर फेंकने आए और उन्होंने गेंदों की झड़ी ही लगा दी।

Arshdeep Singh- India TV Hindi
अर्शदीप सिंह Image Source : AP

Arshdeep bowls joint longest over in IPL: IPL 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे कोई भी गेंदबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में अर्शदीप ने 11 गेंदें फेंक डालीं और IPL के अनचाहे रिकॉर्ड क्लब में शामिल हो गए। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अर्शदीप को गुजरात की पारी का आखिरी ओवर डालने की जिम्मेदारी मिली थी। लेकिन वह दबाव में नजर आए और 6 वैलिड गेंदें पूरी करने से पहले 4 वाइड और 1 नो-बॉल फेंक दी। इस तरह उनका ओवर 11 गेंदों का हो गया।

एक ओवर में फेंक डाली 11 गेंदें

इस शर्मनाक प्रदर्शन के साथ अर्शदीप अब उन गेंदबाजों के शर्मनाक क्लब में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने IPL में 11 गेंदों का सबसे लंबा ओवर डाला है। इस अनचाहे क्लब में पहले से मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि IPL इतिहास में सबसे पहले 11 गेंदों का ओवर डालने का रिकॉर्ड मोहम्मद सिराज के नाम दर्ज हुआ था, जब उन्होंने 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाया था। IPL 2025 में भी तीन अलग-अलग गेंदबाजों ने 11 गेंदों का ओवर डाला था, जो यह दर्शाता है कि दबाव के क्षणों में गेंदबाजों के लिए लाइन-लेंथ बनाए रखना कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

IPL में सबसे लंबे ओवर (गेंदों के हिसाब से)

  • 11 - मोहम्मद सिराज (RCB) vs MI
  • 11 - तुषार देशपांडे (CSK) vs LSG
  • 11 - शार्दुल ठाकुर (LSG) vs KKR
  • 11 - संदीप शर्मा (RR) vs DC
  • 11 - हार्दिक पांड्या (MI) vs GT
  • 11 - अर्शदीप सिंह (PBKS) vs GT

पहली पारी में 19वें ओवर तक गुजरात का स्कोर 6 विकेट पर 150 रन था। इसके बाद अर्शदीप सिंह आए और 11 गेंदों के ओवर में 12 रन लुटा दिए। इस तरह गुजरात की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।

यह भी पढ़ें:

बड़ी खबर, ODI और T20I सीरीज के लिए कीवी टीम का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ियों की स्क्वाड में वापसी

IPL 2026: किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, ऑरेंज कैप के लिए चल रही जबरदस्त जंग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल