ICC ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। इस साल टूर्नामेंट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने से लेकर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने तक के रिकॉर्ड टूट चुके हैं। वहीं, वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक भी इसी साल देखने को मिला है। वहीं, भारत का एक मैदान तो बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुआ है। इस मैदान पर वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगे हैं।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 38वां मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज चरिथ असलंका के बल्ले से एक शानदार शतक देखने को मिला। उन्होंने 105 गेंदों पर 108 रन बनाए। ये अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का 7वां शतक है। वहीं, ऑवर ऑल आंकड़ों की बात की जाए तो ये वर्ल्ड कप इतिहास में अरुण जेटली स्टेडियम में 9वां शतक है। जो बाकी सभी मैदानों से सबसे ज्यादा है।
वर्ल्ड कप 2023 से पहले ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर में सबसे ज्यादा शतक लगे थे। ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर में वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 8 शतक लगे हैं। वहीं, मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वानखेड़े स्टेडियम में कुल 8 वर्ल्ड कप शतक लगे हैं। इस मैदान पर अभी और मैच खेले जाना बाकी हैं। ऐसे में उम्मीद है कि वानखेड़े स्टेडियम भी ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान को पछाड़ सकता है।
9 शतक - अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
8 शतक - ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
8 शतक - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
ये भी पढ़ें
World Cup 2023 के बीच इस खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा, गंभीर बीमारी की चपेट में आया
मैदान पर उतरने से पहले ही बल्लेबाज हुआ आउट, 146 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
संपादक की पसंद