1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ashes 2021-22: क्या वॉर्नर खेलेंगे एडिलेड टेस्ट... जानिए ट्रेविस हेड ने क्या कहा

Ashes 2021-22: क्या वॉर्नर खेलेंगे एडिलेड टेस्ट... जानिए ट्रेविस हेड ने क्या कहा

 Reported By: IANS
 Published : Dec 14, 2021 04:35 pm IST,  Updated : Dec 14, 2021 04:35 pm IST

वॉर्नर ने भी पहले टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं की थी और उनकी जगह एलेक्स कैरी को सलामी बल्लेबाजी के रूप में भेजा गया था।

Ashes 2021-22: Travis Head feels David Warner will play...- India TV Hindi
Ashes 2021-22: Travis Head feels David Warner will play Adelaide Test Image Source : GETTY

Highlights

  • ट्रेविस हेड ने कहा है कि अगले डे-नाइट टेस्ट में वॉर्नर की खेलने की संभावना है
  • जोश हेजलवुड दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं
  • भले ही वॉर्नर चोट के कारण दर्द में हैं, लेकिन स्कैन में उन्हें किसी भी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है

एशेज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हीरो रहे ट्रेविस हेड ने 16 दिसंबर से होने वाले एडिलेड टेस्ट से पहले कहा है कि सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर चोट के कारण थोड़े दर्द में हैं। हालांकि उन्होंने आगे कहा है कि अगले डे-नाइट टेस्ट में वॉर्नर की खेलने की संभावना है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं और उनके फिटनेस पर निर्भर करता है कि वह 26 दिसंबर से एमसीजी में बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए फिट हो पाएंगे या नहीं।

वॉर्नर ने भी पहले टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं की थी और उनकी जगह एलेक्स कैरी को सलामी बल्लेबाजी के रूप में भेजा गया था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने छठे ओवर में 20 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जो रूट की अगुवाई वाली इंग्लैंड पर नौ विकेट से जीत हालिस की थी।

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि भले ही वॉर्नर चोट के कारण दर्द में हैं, लेकिन स्कैन में उन्हें किसी भी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है, इस प्रकार गुलाबी गेंद के टेस्ट में सलामी बल्लेबाज की लौटने की संभावना है।

बेन स्टोक्स ने डरहम के साथ अपना करार 2024 तक बढ़ाया

सेन रेडियो के हवाले से हेड ने कहा, "मुझे पता नहीं है कि वॉर्नर (मंगलवार की रात) ट्रेनिंग करेंगे या नहीं। लेकिन हमने उनको लेकर कोई भी रिस्क नहीं लिया है वह फिलहाल यहां एडिलेड में अपने परिवार के साथ हैं। हालांकि वह थोड़े दर्द में हैं लेकिन वह जल्द ही वापसी करेंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल