ऑस्ट्रेलिया ने एशेज 2021-22 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 275 रनों से हराया
चायकाल के बाद इंग्लैंड को 9वां झटका, जोस बटलर हुए हिट विकेट
चायकाल तक इंग्लैंड का स्कोर 180/8, ऑस्ट्रेलिया जीत से महज 2 विकेट दूर
अब इंग्लैंड को जीतने के लिए 29 ओवर में 288 रन चाहिए। ऑस्ट्रेलिया को जीतना है तो 29 ओवर में उन्हें दो विकेट चटकाने होंगे।
स्टुअर्ट ब्रॉड मैदान में उतरे
ओली रॉबिंसन के रूप में इंग्लैंड का गिरा 8वां विकेट
इंग्लैंड का गिरा 8वां विकेट
इंग्लैंड (177/7) को जीत के लिए चाहिए 291 रन, ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए गिराने होंगे 3 विकेट
वोक्स के रुप मे इंग्लैंड को 7वां झटका लग गया है। 88वें ओवर की आखिरी गेंद पर झाय रिचर्डसन ने वोक्स (44) को बोल्ड कर दिया। ऑस्ट्रेलिया अब जीत से सिर्फ 3 विकेट दूर है।
डिनर के बाद वोक्स और बटलर ने संभलकर खेलते हुए इंग्लैंड का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया है और 7वें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी भी पूरी कर ली है। इंग्लिश टीम अभी भी लक्ष्य से 313 रन दूर है।
74 ओवर के साथ ही डिनर ब्रेक का ऐलान। इंग्लैंड का स्कोर- 142/6, वोक्स और बटलर के बीच 37 रनों की साझेदारी।
बटलर और वोक्स ने इंग्लैंड का मोर्चा संभाल रखा है। दोनों के बीच 70 ओवर तक 35 रनों की साझेदारी हो चुकी है और इंग्लैंड 6 विकेट खोकर 140 रन के स्कोर तक पहुंच गया है।
इंग्लैंड ने 62 ओवर के खेल में 6 विकेट खोकर 120 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 9 और क्रिस वोक्स 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड अभी भी लक्ष्य से 348 रन दूर है।
नेथन लॉयन ने 57वें ओवर में बेन स्टोक्स को पवेलियन का रास्ता दिखाते हुए इंग्लैंड को छठा झटका दे दिया है।
दूसरे एशेज टेस्ट का आज 5वां दिन हैं और मेहमान इंग्लैंड ने 82 रन पर ही अपने 4 विकेट खो दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर है जबकि इंग्लैंड को जीत के लिए बनाने हैं अभी भी 386 रन।
संपादक की पसंद