1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आशीष नेहरा बुरी तरह से हुए आगबबूला, इस खिलाड़ी के आउट होते ही खोया आपा; आया तेज गुस्सा

आशीष नेहरा बुरी तरह से हुए आगबबूला, इस खिलाड़ी के आउट होते ही खोया आपा; आया तेज गुस्सा

 Published : Mar 30, 2025 09:38 am IST,  Updated : Mar 30, 2025 09:41 am IST

गुजरात टाइटंस की टीम ने भले ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला जीत लिया है, लेकिन इस मैच में एक समय गुजरात के कोच आशीष नेहरा ने अपना आपा खो दिया था।

आशीष नेहरा- India TV Hindi
आशीष नेहरा Image Source : TWITTER SCREEN GRAB

Ashish Nehra: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है और मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हरा दिया। इस मैच में गुजरात के लिए साई सुदर्शन और प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन दोनों प्लेयर्स ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। लेकिन मैच के बीच में गुजरात के हेड कोच आशीष नेहरा बुरी तरह से गुस्सा हो गए और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। 

आशीष नेहरा ने खोया आपा

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 19वां ओवर दीपक चाहर ने किया। इस ओवर की पहली ही गेंद पर राहुल तेवतिया रन आउट हो गए। इसके बाद दूसरी गेंद पर शेरफेन रदरफोर्ड भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। दीपक ने ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की और सिर्फ 7 रन दिए। रदरफोर्ड के आउट होते ही गुजरात के कोच आशीष नेहरा ने अपना आपा खो दिया। वह बहुत गुस्से में नजर आए। वह खड़े होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे। एक ही ओवर में दो विकेट गिरने से नेहरा अपने गुस्से को संभाल नहीं पाए। 

नेहरा की कोचिंग में गुजरात टाइटंस जीत चुकी है खिताब

आशीष नेहरा साल 2022 से ही गुजरात टाइटंस के कोच हैं। उनकी कोचिंग में ही गुजरात की टीम आईपीएल 2022 का खिताब जीत चुकी है और गुजरात ने साल 2023 के फाइनल में जगह बनाई थी। वह आसान तरीके से अपनी बात खिलाड़ियों तक पहुंचाते हैं और माहौल को हल्का रखते हैं। उनकी छवि सख्त कोच से बिल्कुल विपरीत है। ऐसे में जब मुंबई के खिलाफ मैच में नेहरा गुस्सा, तो सभी को हैरानी हुई। 

गुजरात टाइटंस ने जीता मैच

मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 196 रन बनाए। इसके बाद मुंबई की टीम 160 रनों पर सिमट गई। मुंबई के लिए कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर बैटिंग नहीं कर पाया। इसी वजह से टीम को हार मिली। दूसरी तरफ गुजरात के लिए साई सुदर्शन सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने 41 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। प्रसिद्ध कृष्णा ने मैच में चार ओवर करते हुए सिर्फ 18 रन दिए और दो अहम विकेट हासिल किए। 

यह भी पढ़ें: 

राशिद खान के साथ IPL में पहली बार हुआ ऐसा, चार ओवर का कोटा भी नहीं कर पाए पूरा

पाकिस्तानी टीम को लगा तगड़ा झटका, इस टीम ने पाकिस्तान टूर से ODI सीरीज को हटाया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल