Asia Cup 2022, BAN vs SL HIGHLIGHTS: श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो विकेट से यह मैच हराकर सुपर 4 में जगह बना ली है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। बांग्लादेश ने आज अलग ही रणनीति से बल्लेबाजी की और उसका ही परिणाम था की 20 ओवर में बांग्लादेश ने 183 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से सर्वाधिक रन उपकप्तान अफिफ हुसैन (39) ने बनाए। श्रीलंका के लिए वनिंदु हसरंगा और चमिका करुणारत्ना ने दो-दो विकेट लिए। श्रीलंका की तरफ से विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने खेली 60 रन की बेहतरीन पारी। बांग्लादेश के लिए इबादत हुसैन ने तीन विकेट चटकाए। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए कुसल मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।