1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2022, IND vs PAK Live Streaming: भारत-पाकिस्तान के बीच होगी कांटे की टक्कर, कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Asia Cup 2022, IND vs PAK Live Streaming: भारत-पाकिस्तान के बीच होगी कांटे की टक्कर, कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

 Written By: Priyam Sinha
 Published : Aug 27, 2022 04:54 pm IST,  Updated : Aug 27, 2022 04:54 pm IST

Asia Cup 2022, IND vs PAK Live Streaming: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का दूसरा मुकाबला 28 अगस्त को दुबई में खेला जाएगा।

Asia Cup 2022, IND vs PAK Live Streaming- India TV Hindi
Asia Cup 2022, IND vs PAK Live Streaming Image Source : INDIA TV

Highlights

  • एशिया कप 2022 के दूसरे मैच में भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीमें
  • ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग शामिल
  • भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप में यह होगी 15वीं भिड़ंत

Asia Cup 2022, IND vs PAK Live Streaming: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 के हाईवोल्टेज मुकाबले में कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। एशिया कप की शुरुआत तो 27 अगस्त से श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच हुई थी लेकिन पूरी दुनिया को इंतजार था भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले का। तकरीबन 10 महीने के बाद दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछली बार दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2021 में एक दूसरे से भिड़ी थीं। भारतीय टीम इस हार का बदला लेने के इरादे से रविवार को उतरेगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच इससे पहले एशिया कप में 14 मुकाबले हुए हैं। जिसमें से भारत ने 8, पाकिस्तान ने 5 मैच जीते हैं। एक मुकाबला दोनों टीमों के बीच बेनतीजा भी रहा है। साथ ही टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछली भिड़ंत 2016 में हुई थी जब भारत ने मैच जीता था। वहीं दूसरी बार ही टी20 फॉर्मेट में एशिया कप का आयोजन भी हो रहा है। ऐसे में रिकॉर्ड में मजबूत भारतीय टीम के हौसले भी बुलंद होंगे। 

एशिया कप 2022: भारत-पाकिस्तान मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर अपडेट

कब खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का यह मैच?

यह मुकाबला 28 अगस्त रविवार को खेला जाएगा। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे टॉस से होगी और पहली गेंद शाम 7.30 बजे फेंकी जाएगी।

कहां खेला जाएगा भारत-पाक हाईवोल्टेज मैच?

भारत-पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे इस मैच का लाइव प्रसारण?

एशिया कप 2022 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा है। विभिन्न भाषाओं में नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर इस मुकाबले को देखा जा सकता है। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी मुकाबले देखे जा सकते हैं।

कहां देखें भारत-पाक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत-पाक मैच समेत एशिया कप 2022 के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा अन्य सभी ताजा अपडेट, स्कोरकार्ड समेत अन्य जानकारियों के लिए https://www.indiatv.in/sports पर भी जुड़े रह सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल