1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia cup 2022 : एमएस धोनी के नाम है अद्भुत कीर्तिमान, रोहित शर्मा तोड़ेंगे!

Asia cup 2022 : एमएस धोनी के नाम है अद्भुत कीर्तिमान, रोहित शर्मा तोड़ेंगे!

 Published : Aug 17, 2022 02:12 pm IST,  Updated : Aug 17, 2022 02:12 pm IST

Asia cup 2022 : एशिया कप में बतौर कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस बार ध्वस्त कर सकते हैं ये कीर्तिमान।

MS Dhoni and Rohit Sharma- India TV Hindi
MS Dhoni and Rohit Sharma Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • एशिया कप में बतौर कप्तान एमएस धोनी ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
  • रोहित शर्मा 2018 के एशिया कप में इसे तोडने से जरा से चूक गए थे
  • इस बार फिर रोहित शर्मा के पास होगा धोनी को पीछे छोड़ने का मौका

Asia cup 2022 : एशिया कप 2022 का रोमांच सिर चढ़कर बोलने वाला है। एशिया कप का आगाज 27 अगस्त से होगा। पहले मैच में श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। इसके बाद 28 अगस्त को खेला जाएगा क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा मुकाबला, यानी भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होगी। इस बार संभावना इस बात की भी है कि भारत और पाकिस्तान एशिया कप में दो से तीन बार भिड़ सकते हैं। एक लीग मैच और दूसरा टॉप 4 का मैच होगा। इसके बाद अगर दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया तो फाइनल में इन दो टीमों का मुकाबला हो सकता है। इस बीच चलिए आज बात करते हैं एक ऐसे रिकॉर्ड की, जिस पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का कब्जा है। 

साल 2008 के एशिया कप में खूब चला था एमएस धोनी का बल्ला

पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम पर एशिया कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन का कीर्तिमान है। एमएस धोनी ने साल 2008 में 327 रन बनाए थे। एशिया के किसी और देश का कप्तान ऐसा करने में कामयाब नहीं हुआ है। वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने साल 2018 के एशिया कप में 317 रन बनाए थे। यानी एमएस धोनी का कीर्तिमान तोड़ने से वे केवल दस रन से चूक गए थे। लेकिन इस बार फिर रोहित शर्मा के पास मौका होगा कि वे एमएस धोनी को पीछे छोड़ दें। लेकिन इसके लिए खुद रोहित शर्मा को और पूरी टीम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अगर भारतीय टीम फाइनल तक गई और एशिया कप का खिताब जीतने में कामयाब रही तो रोहित इस कीर्तिमान को ध्वस्त कर सकते हैं। 

एशिया कप जीतकर हैट्रिक लगाना चाहेगी टीम इंडिया
एशिया कप का पिछला सीजन साल 2018 में ही खेला गया था। तब रोहित शर्मा की कप्तानी मेे टीम इंडिया ने इसे जीता था। इससे पहले जब साल 2016 में एशिया कप हुआ था, तब भी टीम इंडिया ने ही ट्रॉफी अपने नाम की थी। यानी भारतीय टीम लगातार दो बार एशिया कप जीत चुकी है। अगर इस साल का एशिया कप भी टीम इंडिया ने जीता तो उसकी ट्रॉफी की हैट्रिक हो जाएगी। जो अभी तक कोई भी टीम नहीं कर पाई है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल