1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश के लिए अच्छी खबर! अगले साल नेपाल के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने की उम्मीद

बांग्लादेश के लिए अच्छी खबर! अगले साल नेपाल के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने की उम्मीद

 Written By: Vanson Soral
 Published : Sep 13, 2026 07:36 am IST,  Updated : Sep 13, 2026 07:36 am IST

नेपाल के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने की बांग्लादेश की योजना अब आगे बढ़ती दिख रही है। इस पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से बड़ा बयान सामने आया है।

Bangladesh - India TV Hindi
बांग्लादेश क्रिकेट Image Source : AFP

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी BCB ने नेपाल के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। नेपाल क्रिकेट संघ ने कुछ समय पहले बांग्लादेश को अपने घरेलू मैदान पर सीरीज खेलने का प्रस्ताव दिया था, जिसे BCB ने सकारात्मक तरीके से लिया है। बोर्ड अब दोनों टीमों के व्यस्त कार्यक्रम के बीच सीरीज के लिए सही समय तलाश रहा है।

BCB के क्रिकेट ऑपरेशंस इंचार्ज शहरयार नफीस ने 12 सितंबर को बताया कि नेपाल क्रिकेट संघ के प्रस्ताव पर दोनों बोर्ड के बीच बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश का फ्यूचर टूर प्रोग्राम यानी FTP पहले से काफी व्यस्त है, लेकिन अगर मौजूदा चक्र में कोई सही समय मिलता है तो सीरीज आयोजित करने की कोशिश की जाएगी।

नफीस ने कहा कि नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने कुछ समय पहले हमें प्रस्ताव भेजा था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने में रुचि दिखाई थी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस न्यौते को काफी सकारात्मक तरीके से लिया है। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा FTP चक्र 2027 तक है और बोर्ड की कोशिश इसी अवधि में नेपाल का दौरा करने या सीरीज खेलने की है। हालांकि, अभी सीरीज की तारीख या आयोजन को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब बातचीत किसी निर्णायक स्थिति में पहुंचेगी, तब इसकी आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

एशियन गेम्स की तैयारी शुरू करेगा बांग्लादेश

नफीस ने टीम की आगामी तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि एशियन गेम्स के लिए जाने वाली बांग्लादेशी टीम का स्किल्स आधारित तैयारी का फेज 13 सितंबर से शुरू होगा। वहीं, अफगानिस्तान सीरीज में खेलने वाले बाकी खिलाड़ियों का कंडीशनिंग कैंप भी शुरू हो चुका है। बांग्लादेश को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और ODI मैच खेलने हैं। ऐसे में एशियन गेम्स की टीम से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों के लिए अलग प्रोग्राम तैयार किया गया है। एशियन गेम्स और अफगानिस्तान सीरीज के बाद खिलाड़ी नेशनल क्रिकेट लीग (NCL) में हिस्सा लेंगे।

UAE में हो सकती है अफगानिस्तान सीरीज

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज के वेन्यू पर भी अगले सप्ताह तक तस्वीर साफ हो सकती है। यह अफगानिस्तान की घरेलू सीरीज है, इसलिए वेन्यू का अंतिम फैसला अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड करेगा। हालांकि, UAE में उपलब्ध इंटरनेशनल क्रिकेट वेन्यू को देखते हुए दुबई, अबू धाबी या शारजाह में से किसी एक को चुने जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को झटका, ओटनील बार्टमैन की चोट ने बढ़ाई टेंशन

IND vs AFG पहला टी20 मैच बारिश की वजह से होगा रद्द? जानिए कैसा रहेगा दिल्ली का वेदर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल