Asia Cup 2022 PAK vs HKG HIGHLIGHTS: पाकिस्तान ने करो या मरो मुकाबले में हांगकांग को 155 रनों से हराया। रनों के मामले में टी20 यह पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत है। महज 38 रन पर सिमटी हांगकांग की टीम। पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके, मोहम्मद नवाज ने तीन विकेट किए अपने नाम। दोनों गेंदबाजों ने मिलकर हांगकांग के बल्लेबाजी क्रम को नेस्तनाबूत कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान 78 रन की नाबाद पारी खेली और अंत के ओवरों में खुशदिल शाह ने मात्र 15 गेंदों में ठोके 35 रन। मोहम्मद रिजवान को अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब चार सितंबर को एक बार फिर भारत पाकिस्तान का मैच देखने को मिलेगा।