1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KUWAIT vs SINGAPORE T20I HIGHLIGHTS: एशिया कप 2022 क्वालीफायर्स, कुवैत ने सिंगापुर को 6 विकेट से हराया, टेबल में टॉप पर बनाई जगह

KUWAIT vs SINGAPORE T20I HIGHLIGHTS: एशिया कप 2022 क्वालीफायर्स, कुवैत ने सिंगापुर को 6 विकेट से हराया, टेबल में टॉप पर बनाई जगह

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Aug 24, 2022 03:53 pm IST,  Updated : Aug 24, 2022 08:46 pm IST

KUWAIT vs SINGAPORE T20I HIGHLIGHTS: एशिया कप 2022 क्वालीफायर्स में कुवैत ने सिंगापुर को 6 विकेट हराकर टेबले में पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली।

Kuwait vs Singapore- India TV Hindi
Kuwait vs Singapore Image Source : INDIA TV

KUWAIT vs SINGAPORE T20I HIGHLIGHTS:

एशिया कप 2022 क्वालीफायर्स के अहम मुकाबले में कुवैत ने सिंगापुर को छह विकेट से हराया। कुवैत ने 73 गेंदें शेष रहते 105 रन के छोटे लक्ष्य को चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत से कुवैत की टीम क्वालीफायर्स के टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई। इस हार के साथ सिंगापुर का सफर भी खत्म हो गया। इससे पहले सिंगापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 104 रन बनाए। 20वें ओवर में एक गेंद शेष रहते सिंगापुर की पूरी टीम पवेलियन पहुंच गई। सिंगापुर के लिए सबसे ज्यादा 29 रन उसके मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जनक प्रकाश ने बनाए जबकि उसके सात बल्लेबाज दो अंक में भी नहीं पहुंच सके। कुवैत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट यासिन पटेल ने लिए जबकि सिराज खान ने तीन विकेट चटकाए और सैयद मोनीब को 2 सफलताएं मिली।

  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल