1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2022 Qualifiers, UAE vs SIN Highlights: यूएई ने सिंगापुर को 47 रनों से हराया, दर्ज की पहली जीत

Asia Cup 2022 Qualifiers, UAE vs SIN Highlights: यूएई ने सिंगापुर को 47 रनों से हराया, दर्ज की पहली जीत

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Aug 22, 2022 07:40 pm IST,  Updated : Aug 22, 2022 11:15 pm IST

Asia Cup 2022 Qualifiers, UAE vs SIN Highlights: सिंगापुर को पहले मुकाबले में हॉन्ग कॉन्ग ने और यूएई को कुवैत ने मात दी थी। यूएई की यह पहली जीत है और सिंगापुर की लगातार दूसरी हार है।

Asia Cup 2022 Qualifiers, UAE vs SIN- India TV Hindi
Asia Cup 2022 Qualifiers, UAE vs SIN Image Source : TWITTER

Asia Cup 2022 Qualifiers, UAE vs SGP Highlightsएशिया कप 2022 के क्वालीफाइंग राउंड का तीसरा मुकाबला संयुक्त अरब गणराज्य (UAE) और सिंगापुर (Singapore) के बीच खेला गया। दोनों ही टीमें अपना पहला-पहला मुकाबला हारकर आई थीं और यूएई ने सिंगापुर को 47 रनों से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में हॉन्ग कॉन्ग ने सिंगापुर को 8 विकेट से और दूसरे मैच में कुवैत ने यूएई को 1 विकेट से मात दी थी। इस मैच में सिंगापुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और यूएई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। पहले खेलते हुए यूएई ने 160 रन बना और जवाब में सिंगापुर की टीम 18.3 ओवर में 113 रनों पर ही सिमट गई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल