1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2022: इस टीम ने जीते हैं एशिया कप में सबसे ज्यादा मैच, पाकिस्तान नंबर तीन पर

Asia Cup 2022: इस टीम ने जीते हैं एशिया कप में सबसे ज्यादा मैच, पाकिस्तान नंबर तीन पर

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 15, 2022 04:50 pm IST,  Updated : Aug 15, 2022 04:50 pm IST

Asia Cup 2022: एशिया कप का आगाज 27 अगस्त से हो रही है। इसके बाद 28 अगस्त को टीम इंडिया पाकिस्तान (IND vs PAK) से अपना पहला मैच खेलने के लिए उतरेगी।

Rohit Sharma and Avesh Khan - India TV Hindi
Rohit Sharma and Avesh Khan Image Source : PTI

Highlights

  • टीम इंडिया अभी तक सात बार जीत चुकी है एशिया कप की ट्रॉफी
  • साल 1986 के एशिया कप में टीम इंडिया ने नहीं लिया था इसमें हिस्सा
  • एशिया कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम भी भारत, बाद में श्रीलंका

Team Winning Most Matches in Asia Cup : एशिया कप के लिए टीम इंडिया तैयार है। भारतीय टीम हालांकि इससे पहले जिम्बाब्वे के दौरे पर जा रही है, लेकिन इसमें कई बड़े खिलाड़ी रेस्ट पर हैं। एशिया कप का आगाज 27 अगस्त से हो रही है। इसके बाद 28 अगस्त को टीम इंडिया पाकिस्तान से अपना पहला मैच खेलने के लिए उतरेगी। टीम इंडिया का ऐलान एशिया कप के लिए कर दिया गया है। जो खिलाड़ी रेस्ट पर हैं, उन्होंने तो घर पर ही इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। टीम इंडिया एशिया कप की सबसे बड़ी विनर टीम है। भारत ने ही सबसे ज्यादा बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। भारत ने अब तक सात बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है, इतनी बार और कोई भी टीम विजेता नहीं बनी है। 

साल 1984 का पहला एशिया कप टीम इंडिया ने जीता था

एशिया कप का पहला सीजन साल 1984 खेला गया था। इसमें भारतीय टीम विजेता बनी थी। इसके बाद आखिरी बार जो एशिया कप साल 2018 में खेला गया था, उसमें भी टीम इंडिया विजेता बनी थी। एशिया कप के इतिहास की बात करें तो भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में 54 मैच खेले हैं, इसमें से 36 मैच जीते हैं और 16 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही दो मैच ऐसे रहे हैं, जिसका परिणाम नहीं आया।  टीम इंडिया का एशिया कप में जीत प्रतिशत 66.66 का है, जो एशिया की किसी भी टीम से सबसे ज्यादा है। इस मामले में दूसरे नंबर पर श्रीलंकाई टीम है। श्रीलंका ने अब तक 54 ही मैच खेले हैं, जितने भारत ने खेले हैं, श्रीलंका ने इसमें से 35 मैच जीते हैं और 19 में उसे हार मिली है। श्रीलंका की जीत का प्रतिशत 64.81 है। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान की टीम है। पाकिस्तान अब तक 49 मैच इसमें खेल चुका है और उसे 28 में जीत और 20 में हार मिली है। एक मैच बराबरी पर खत्म हुआ है। पाकिस्तान की जीत का प्रतिशत 57.14 है। 

Asia cup stats
Image Source : INDIA TVAsia cup stats

बांग्लादेश की टीम का रिकॉर्ड काफी खराब
इन तीन टीमों के बाद चौथे नंबर पर अफगानिस्तान की टीम है। अफगानिस्तान ने 12 मैच खेले हैं और इसमें से पांच में जीत और छह में हार इस टीम को मिली है। एक मैच बराबरी पर खत्म हुआ है। अफगानिस्तान की जीत का प्रतिशत 41.66 है। इकसे बाद ओमान की टीम है, जिसने केवल तीन ही मैच खेले हैं और एक में जीत व दो में हार मिली है। ओमान की जीत का प्रतिशत 33.33 है। यूएई ने भी अब तक 11 मैच इसमें खेले हैं, उसे तीन में जीत और आठ में हार मिली है। उसकी जीत का प्रतिशत 27.27 है। बांग्लादेश की टीम काफी पीछे है। बांग्लादेश की टीम ने हालांकि मैच तो 48 खेले हैं, लेकिन ये टीम केवल दस ही मैच जीतने में कामयाब हुई है। उसे 38 में हार मिली है। इस टीम की जीत का प्रतिशत 20.83 है। हांगकांग ने भी अब तक नौ मैच खेले हैं, लेकिन इस टीम का जीत का खाता खुलना अभी बाकी है, इस टीम को सभी नौ मैचों में हार मिली है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल