SL vs BAN Asia Cup: एशिया कप 2025 का पांचवां मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच शेख जायद स्टेडियम दुबई में खेला गया, जिसे श्रीलंका ने 6 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम पांच विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाने में कामयाब रही। इस मैच में टीम के लिए शमीम होसैन ने 34 गेंदों पर 42 रन बनाए। उनके अलावा जैकर अली ने 41 रनों का योगदान दिया। वहीं 140 रन के टारगेट को 14.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। श्रीलंका की तरफ से कामिल मिशारा ने नाबाद 46 रन बनाए तो वहीं पथुम निसंका ने 50 रन बनाए। मिशारा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- Asia Cup 2025: बांग्लादेश को मिली करारी हार, श्रीलंका ने एकतरफा अंदाज में जीता मुकाबला
Asia Cup 2025: बांग्लादेश को मिली करारी हार, श्रीलंका ने एकतरफा अंदाज में जीता मुकाबला
एशिया कप 2025 का पांचवां मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट से एक आसान जीत दर्ज की।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement