1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs SL: पाकिस्तान के सामने श्रीलंका की बड़ी चुनौती, क्या खत्म कर पाएंगे 8 साल का सूखा?

PAK vs SL: पाकिस्तान के सामने श्रीलंका की बड़ी चुनौती, क्या खत्म कर पाएंगे 8 साल का सूखा?

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 23, 2025 05:01 pm IST,  Updated : Sep 23, 2025 05:01 pm IST

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान का अगला मैच श्रीलंका से होगा। इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है।

PAK vs SL- India TV Hindi
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका Image Source : AP

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान का अगला मैच श्रीलंका से 23 सितंबर को होगा। जो भी टीम ये मैच हारेगी उनका इस टूर्नामेंट में सफर लगभग समाप्त हो जाएगा। दोनों ही टीमें सुपर-4 में एक-एक मैच खेल चुकी हैं और वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के पास 8 साल के सूखे को खत्म करने का मौका होगा। दरअसल पाकिस्तान 2017 के बाद T20Is में श्रीलंका के खिलाफ कोई मैच नहीं जीत पाया है।

PAK vs SL: T20Is में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी-20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो वहां ओवरऑल रिकॉर्ड में पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहे हैं। T20Is में दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पाकिस्तान को 13 में जीत मिली है। वहीं 10 मैचों में श्रीलंका ने बाजी मारी है। लेकिन पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो वहां श्रीलंका का दबदबा देखने को मिला है। पिछले पांचों मुकाबलों में श्रीलंका ने जीत दर्ज की है। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी T20I मैच 2017 में जीता था।

अबू धाबी में श्रीलंका नहीं जीत पाया है एक भी मैच

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर श्रीलंका का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में उतना अच्छा नहीं रहा है। इस मैदान पर श्रीलंका ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच खेले हैं और तीनों ही मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर पाकिस्तान ने श्रीलंका को 2011 में एक बार और 2017 में  दो बार हराया था। अब इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है ये देखना दिलचस्प होगा।

PAK vs SL: इस मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालेज, दुष्मंता चमीरा, नुवान तुषारा, नुवानिदु फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, जनिथ लियानगे, मथीशा पथिराना, महीश तीक्षाना

पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम, खुशदिल शाह, हसन नवाज

यह भी पढ़ें

IND vs BAN: अहम मुकाबले से पहले बढ़ी टीम की टेंशन, कप्तान ही हो गया चोटिल

ICC Rankings: भारतीय बल्लेबाज ने हासिल की करियर की बेस्ट रेटिंग, इस खिलाड़ी ने लगाई 15 पायदान की छलांग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल