Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ मैच में किस प्लेइंग XI के साथ उतरेगा पाकिस्तान? क्या सैम अयूब होंगे बाहर

भारत के खिलाफ मैच में किस प्लेइंग XI के साथ उतरेगा पाकिस्तान? क्या सैम अयूब होंगे बाहर

Written By: Hitesh Jha Published : Sep 20, 2025 05:31 pm IST, Updated : Sep 20, 2025 05:31 pm IST

पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2025 में 21 सितंबर को टीम इंडिया का सामना करेगी। इस मैच में पाकिस्तान की टीम किस प्लेइंग XI के साथ खेलने के लिए उतर सकती है, यहां उसकी जानकारी दी गई है।

Pakistan Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान क्रिकेट टीम

21 सितंबर को एशिया कप 2025 में सुपर-4 स्टेज में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होगा। इस मैच से पहले सभी के मन में एक सवाल ये है कि इस अहम मुकाबले में पाकिस्तान की टीम किस प्लेइंग XI के साथ खेलने के लिए उतरेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों की कोशिश होगी कि वह इस मैच को जीतकर फाइनल की तरफ एक कदम आगे बढ़ाएं। इस बीच हम आपको बताएंगे कि इस मैच में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI क्या हो सकती है।

एशिया कप 2025 में सैम अयूब नहीं खोल पाए हैं खाता

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के लिए उनके ओपनर्स सबसे बड़ी टेंशन बन गए हैं। सलामी बल्लेबाज सैम अयूब जिनसे पाकिस्तानी टीम और उनके फैंस को काफी उम्मीदें थी, वह इस टूर्नामेंट में अब तक अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं। अयूब ग्रुप स्टेज के तीनों मैच में डक पर आउट हुए। ऐसे में उन्हें इस सुपर-4 मैच से बाहर किया जाएगा या नहीं ये देखने वाली बात होगी। वहीं ​पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बड़ा बदलाव करते हुए यूएई के खिलाफ खुशदील शाह को मौका दिया था लेकिन वे कुछ कमाल नहीं कर पाए। ऐसे में उनकी जगह हुसैन तलात या फिर फहीम अशरफ को मौका दिया जा सकता है।​

सलमान अली आगा भी नहीं खेल पाए हैं बड़ी पारी

कप्तान सलमान अली आगा पर भी सभी की नजरें होंगी। वह इस टूर्नामेंट में बल्ले से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में वह इस मुकाबले में एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने इस टूर्नामेंट में मिलाजुला प्रदर्शन किया है लेकिन उनके बल्लेबाजों ने अभी तक निराश किया है। ऐसे में कप्तान सलमान अली आगामी मैच में अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने आसानी से पाकिस्तान को हराया था

पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज मैच में टीम इंडिया का सामना किया था और वहां उन्हें 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में भारत ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को हराया था। उससे पहले पाकिस्तान ने ओमान को आसानी से हराया था। लेकिन ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में यूएई के खिलाफ उनके बल्लेबाजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। ​अब भारत के खिलाफ आगामी मैच में पाकिस्तान का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा।

भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

​सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ/हसनैन तलत, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।​

यह भी पढ़ें:

कब और कितने बजे शुरू होगा सुपर-4 का ये महामुकाबला, कहां देख पाएंगे Live Streaming

पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 में ऐसी हो सकती है भारत की Playing 11, कप्तान सूर्या देंगे इन प्लेयर्स को जगह?

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement