1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2025 Squad Announcement: टीम इंडिया के स्क्वॉड का हुआ ऐलान, शुभमन गिल की हुई वापसी

Asia Cup 2025 Squad Announcement: टीम इंडिया के स्क्वॉड का हुआ ऐलान, शुभमन गिल की हुई वापसी

 Written By: Hitesh Jha
 Updated : Aug 19, 2025 04:31 pm IST

Asia Cup 2025 Squad Announcement: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होगी।

टीम इंडिया- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : GETTY

Asia Cup 2025 Squad Announcement​: एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। मेंस सेलेक्शन कमिटी ने इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया एशिया कप में खेलती हुई नजर आएगी। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 10 सितंबर से UAE के खिलाफ होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Latest Cricket News

Asia Cup Squad Announcement

Auto Refresh
Refresh
  • 4:31 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    जायसवाल का ना होना निराशाजनक: अगरकर

    चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि यह थोड़ा निराशाजनक है कि जायसवाल को मुख्य टीम से बाहर होना पड़ा, लेकिन उन्हें इंतजार करना होगा। टीम में एक और प्रमुख नाम श्रेयस अय्यर का नहीं था। अय्यर इस साल आईपीएल में शानदार लय में थे और उनकी कप्तानी में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। हमारे पास टी20 टीम में कुछ अच्छे विकल्प हैं। विकल्प में अधिकता के कारण कई बार टीम चुनना आसान नहीं होता। इस तरह की स्थिति में होना हालांकि अच्छा है।

  • 3:12 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    यशस्वी जायसवाल को करना होगा इंतजार

    चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि अभी यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर को इंतजार करना होगा। इन दोनों ही प्लेयर्स को एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टी20 स्क्वाड में जगह नहीं मिली है।

  • 2:52 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टीम इंडिया का स्क्वॉड

    सूर्य कुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह

     
     
  • 2:38 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    देबजीत सैकिया पहुंचे BCCI हेडक्वार्टर

    एशिया कप के लिए अब कुछ ही देर में टीम इंडिया के स्क्वॉड के ऐलान हो सकता है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया आखिरकार बीसीसीआई हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं। मुंबई में भारी बारिश के चलते उनकी फ्लाइट डाइवर्ट होकर अहमदाबाज की ओर मुड़ गई थी। अब वह मुंबई स्थित हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं और अब टीम इंडिया का एलान कुछ ही देर में होना है। मुंबई में इस वक्त सेलेक्शन मीटिंग जारी है।

  • 2:06 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    मुंबई में शुरू हुई टीम सेलेक्शन मीटिंग

    मुंबई स्थित बीसीसीआई हेडक्वार्टर में एशिया कप 2025 के लिए सेलेक्शन मीटिंग शुरू हो चुकी है। कुछ ही देर में टीम का ऐलान हो सकता है।

  • 1:48 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    हरमनप्रीत कौर भी पहुंची BCCI हेडक्वार्टर

    महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए भी भारतीय महिला टीम का एलान आज होना है। भारतीय समयानुसार साढ़े 3 बजे महिला टीम का ऐलान होगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर बीसीसीआई के हेडक्वार्टर पहुंच चुकी है।

  • 1:24 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    प्रेस कॉन्फ्रेंस की टाइमिंग में हुआ बदलाव

    एशिया कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान 1:30 बजे होना था। लेकिन अब प्रेस कॉन्फ्रेंस 2 बजे से शुरू होगा। मुंबई में हो रही भारी बारिश की वजह से ये फैसला लिया गया है। बोर्ड के कुछ बड़े अधिकारी टीम सेलेक्शन मीटिंग के लिए अभी तक बीसीसीआई हेडक्वार्टर नहीं पहुंच पाए हैं।

  • 1:21 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का शेडूयल

    • भारत बनाम UAE: 10 सितंबर: दुबई
    • भारत बनाम पाकिस्तान: 14 सितंबर: दुबई
    • भारत बनाम ओमान: 19 सितंबर: दुबई
  • 1:11 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    विराट कोहली के नाम है सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

    टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 10 मैचों में 429 रन बनाए हैं।

  • 12:52 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    सूर्यकुमार यादव पहुंचे BCCI हेडक्वार्टर

    एशिया कप 2025 के टीम सेलेक्शन के लिए सूर्यकुमार यादव बीसीसीआई हेडक्वार्टर पहुंच चुके हैं। 1:30 बजे स्क्वॉड का ऐलान हो सकता है।

  • 12:28 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    इस टीम से होगा भारत का पहला मैच

    एशिया कप 2025 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत UAE के खिलाफ मैच के साथ करेगी। यह मैच 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

  • 11:51 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    कहां देख सकते हैं टीम सेलेक्शन का लाइव प्रसारण?

    भारतीय क्रिकेट फैंस एशिया कप 2025 के लिए होने वाली टीम के ऐलान का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख पाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और बेवसाइट पर होगी।

  • 11:34 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वॉड

    अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर/श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।

  • 11:18 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो सकती है देरी!

    मुंबई में हो रही लगातार बारिश की वजह से प्रेस कॉन्फ्रेंस में देरी हो सकती है। दोपहर के 1:30 बजे आगामी एशिया कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान होना है।

  • 10:58 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें लेंगी हिस्सा

    टी-20 फॉर्मेट में आयोजित होने वाले एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें हिस्से लेती हुई नजर आएंगी। इन 8 टीमों में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), हांगकांग और ओमान का नाम शामिल है।

  • 10:40 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    संजू और अभिषेक करेंगे ओपनिंग!

    संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा काफी समय से टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते आ रहे हैं। ऐसे में एशिया कप में भी ये दोनों खिलाड़ी ओपनिंग कर सकते हैं। वहीं तिलक वर्मा नंबर 3 पर खेलते हुए दिख सकते हैं।

  • 10:21 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    विराट और रोहित नहीं होंगे टीम इंडिया का हिस्सा

    विराट कोहली और रोहित शर्मा, ये दोनों खिलाड़ी टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। इस बार का एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी इस एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे।

  • 10:03 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    क्या शुभमन गिल को मिलेगा मौका?

    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में इस वक्त भारत की टी-20 टीम में उनकी वापसी को लेकर काफी बातें हो रही है। लेकिन मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभमन गिल एशिया कप के स्क्वॉड का हिस्सा नहीं होंगे।

  • 9:44 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    पाकिस्तान कर चुका है स्क्वॉड का ऐलान

    एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान पहले ही स्क्वॉड का ऐलान कर चुका है। पाकिस्तान की टीम इस बार एशिया कप में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बिना खेलने उतरेगी। 

    सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफियान मुकीम

  • 9:22 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा एशिया कप

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए एशिया कप 2025 इस बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। यूएई में इसका आयोजन किया जाएगा। दुबई और अबू धाबी में सभी मुकाबले खेले जाएंगे।

  • 8:59 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    महिला वर्ल्ड कप के लिए भी होगा स्क्वॉड का ऐलान

    एशिया कप 2025 के लिए मेंस टीम का ऐलान होने के बाद आज महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान होगा। वुमेंस सिलेक्शन कमिटी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज और वर्ल्ड कप के लिए आज दोपहर 3:30 बजे स्क्वॉड का ऐलान करेगी।

  • 8:28 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    कब होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस?

    टी-20 एशिया कप 2025 के लिए आज टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान होगा। दोपहर 1:30 बजे चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टीम का ऐलान करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल