1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup Stats: किस खिलाड़ी ने लगाए एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक, विराट कोहली के नाम भी दर्ज है एक रिकॉर्ड

Asia Cup Stats: किस खिलाड़ी ने लगाए एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक, विराट कोहली के नाम भी दर्ज है एक रिकॉर्ड

 Written By: Priyam Sinha
 Published : Aug 10, 2022 10:52 am IST,  Updated : Aug 10, 2022 10:52 am IST

Asia Cup Stats: एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से यूएई में होगी। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

विराट कोहली (एशिया कप...- India TV Hindi
विराट कोहली (एशिया कप 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ) Image Source : GETTYIMAGES

Highlights

  • विराट कोहली ने 2012 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी 183 रनों की पारी
  • विराट कोहली के नाम एशिया कप में दर्ज हैं तीन शतक
  • सनथ जयसूर्या हैं एशिया कप के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज

Asia Cup Stats: क्रिकेट एशिया कप का 15वां संस्करण 27 अगस्त 2022 से यूएई में शुरू होना है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में विराट कोहली की करीब डेढ़ महीने के बाद टीम में वापसी होगी। इस टूर्नामेंट के इतिहास के कई आंकड़े भी आपके सामने आने लगे होंगे। उन्हीं में से एक है एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड। इस सूची में विराट कोहली भी मौजूद हैं। हालांकि विराट नवंबर 2019 के बाद से कोई इंटरनेशनल शतक नहीं लगा पाए हैं। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। यह देखते हुए एक बार फिर इस टूर्नामेंट भी उनके शतक का इंतजार बरकरार रहे सकता है।

साथ ही एशिया कप के इतिहास में किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च स्कोर की बात होती है तो विराट कोहली का नाम उसमें सबसे ऊपर आता है। उनके नाम 183 रनों की वो पारी दर्ज है जो उन्होंने एशिया कप 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 330 रनों का लक्ष्य आसानी से चेज कर लिया था। यह सचिन तेंदुलकर का आखिरी वनडे मैच भी था। उनके अलावा पाकिस्तान के यूनिस खान और शोएब मलिक भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

एशिया कप में सर्वाधिक सेंचुरी

  1. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)- 6
  2. कुमार संगकारा (श्रीलंका)- 4
  3. विराट कोहली (भारत)- 3
  4. शोएब मलिक (पाकिस्तान)- 3

एशिया कप में किसी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर

  1. विराट कोहली (भारत)- 183 रन
  2. यूनिस खान (पाकिस्तान)- 144 रन
  3. शोएब मलिक (पाकिस्तान)- 143 रन

Asia Cup: 1984 से 2018 तक 14 बार हुआ एशिया कप का आयोजन, जानें कौन हैं टूर्नामेंट के टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

आपको बता दें कि एशिया कप के 14 संस्करणों का आयोजन हो चुका है। पहली बार 1984 में Rothmans Asia Cup नाम से यह यूएई में आयोजित हुआ था। आखिरी बार 2018 में इस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था जिसमें टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। टूर्नामेंट के इतिहास में भारतीय टीम सबसे सफल टीम है जिसने 7 बार इसका खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा श्रीलंका ने पांच और पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। 2020 में इसका आयोजन कोरोना के कारण नहीं हो पाया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल