1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 33 साल बाद खेला जाएगा इस मैदान पर वनडे मुकाबला, भारतीय टीम ने पिछली बार खेला था यहां मैच

33 साल बाद खेला जाएगा इस मैदान पर वनडे मुकाबला, भारतीय टीम ने पिछली बार खेला था यहां मैच

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Aug 21, 2025 09:24 pm IST,  Updated : Aug 21, 2025 09:24 pm IST

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला मकाय के मैदान पर खेला जाएगा। इस स्टेडियम में 33 साल के बाद कोई पुरुष वनडे मैच खेला जाएगा।

Great Barrier Reef Arena, Mackay - India TV Hindi
ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मकाय Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जहां केर्न्स के मैदान पर खेला गया तो वहीं अब 22 अगस्त को दूसरा मैच मकाय के स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के इस ग्राउंड को 33 साल के बाद किसी मेंस वनडे मैच की मेजबानी मिली है। इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को साउथ अफ्रीका की टीम 98 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही थी, जिसमें अब उसकी नजरें सीरीज के दूसरे मैच को जीत अजेय बढ़त लेने पर होगी।

पिछली बार भारतीय टीम ने खेला था यहां वनडे मुकाबला

मकाय के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना स्टेडियम को लेकर बात की जाए तो यहां पर पिछली बार कोई मेंस वनडे मुकाबला साल 1992 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में खेला गया था। ये मैच भारत और श्रीलंका के बीच हुआ था, जो सिर्फ 2 गेंदों के बाद बारिश की वजह से रद्द हो गया था। अब 33 साल के बाद इस ग्राउंड को किसी मेंस वनडे मैच की मेजबानी मिली है। मकाय के स्टेडियम को लेकर बात की जाए तो यहां पर पिछली बार साल 2021 में भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच वनडे मैच खेला गया था। इस मैदान पर पिछली बार इंटरनेशनल मुकाबला साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की महिला टीम के बीच खेली गई टी20 सीरीज के दौरान खेले गए थे, जब दोनों टीमों ने यहां पर 2 मैच खेले थे।

घर पर ऑस्ट्रेलिया पिछले तीन वनडे मैचों में हुई ऑल आउट

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए घर पर खेले गए पिछले तीन वनडे मैच बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहे हैं, जिसमें उनकी टीम पूरे 50 ओवर्स भी खेलने में कामयाब नहीं हो सकी। ऐसा पहली बार हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया घर पर तीन लगातार वनडे मैचों में 200 रनों का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकी। ऐसे में दूसरे वनडे मैच में सभी की नजरें कंगारू टीम की बल्लेबाजी प्रदर्शन पर रहने वाली हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पहले मैच में सिर्फ 198 रन ही बना सकी थी।

ये भी पढ़ें

वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड ने किया अपनी स्क्वाड का ऐलान, 4 स्पिन गेंदबाजों को मिली जगह

ODI सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, इस दिन खेला जाएगा पहला मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल