ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ग्रेट बैरियर रीफ एरीना में 22 अगस्त को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच कैजली स्टेडियम केर्न्स में खेला गया था, जिसे साउथ अफ्रीका की टीम ने 98 रनों से अपने नाम किया था। इस मैच को लेकर फैंस के मन में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल ये है कि मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी और वह टीवी पर इसे कहां देख पाएंगे। तो आइए हम आपके इन सवालों का जवाब देते हैं।
AUS vs SA: कब और कहां पर देख सकते हैं दूसरा वनडे मैच
दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 अगस्त को खेला जाएगा। इस मैच को भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क पर सीधा लाइव टीवी पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप होगी। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होंगे। सुबह 9:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे।
AUS vs SA: पहले वनडे मैच का हाल
पहले वनडे मैच की बात करें तो वहां साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए थे। टीम की तरफ एडन मार्करम ने 82, टेम्बा बावुमा ने 65 और मैथ्यू ब्रीट्जके ने 57 रन बनाए थे। वहीं जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 41.5 ओवर में 198 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। कप्तान मिचेल मार्श ने इस मैच में 88 रन जरूर बनाए लेकिन बाकी के बल्लेबाज फ्लॉप रहे। साउथ अफ्रीका की तरफ से केशव महाराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हॉल अपने नाम किया।
AUS vs SA: वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, एडन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, नंद्रे बर्गर, मैथ्यू ब्रीट्जके, सेनुरन मुथुसामी, टोनी डी जॉर्जी, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन
ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), कैमरून ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), आरोन हार्डी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, एलेक्स कैरी, जेवियर बार्टलेट
यह भी पढ़ें
इस खिलाड़ी ने अचानक छोड़ दी कप्तानी, क्या अब किसी युवा को मिलेगी कमान!
AUS vs SA: बल्लेबाज या गेंदबाज, दूसरे वनडे मैच में किसका रहेगा दबदबा, पढ़ें Mackay की Pitch Report