Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार तेज गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार तेज गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम को उम्मीद है कि वह टी-20 सीरीज में वापसी करेंगे।

Written By: Hitesh Jha
Published : Oct 21, 2025 04:39 pm IST, Updated : Oct 21, 2025 04:39 pm IST
Ben Dwarshuis - India TV Hindi
Image Source : PTI बेन ड्वारशुइस

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस चोट की वजह से इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ड्वारशुइस काफ इंजरी की वजह से इस सीरीज से बाहर हुए हैं। उन्हें ये चोट इस महीने न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान लगी थी। उसके बाद से वह इस चोट से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। उनका बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ा झटका है।

ड्वारशुइस के साथ इस स्पिनर को भी किया गया रिलीज

ड्वारशुइस पहले वनडे मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड का हिस्सा थे लेकिन वहां उन्हें प्लेइंग XI में मौका नहीं मिला था। अब उन्हें इस सीरीज से बाहर होना पड़ा है। अब उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी-20 सीरीज से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे। ड्वारशुइस के अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड से स्पिनर मैथ्यू कुहनुमैन को भी रिलीज किया गया है। दरअसल दूसरे और तीसरे वनडे के लिए एडम जंपा स्क्वॉड में वापस आ गए हैं। इस वजह से कुहनुमैन को रिलीज किया गया है।

पहले वनडे में कुहनुमैन और जोश फिलिप ने कैसा प्रदर्शन किया था?

आपको बता दें कि कुहनुमैन को पहले वनडे मैच में प्लेइंग XI में शामिल किया गया था। वहां उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 26 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे। उस मैच में उन्होंने अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का विकेट लिया था। अब दूसरे और तीसरे वनडे में एडम जंपा कैसा प्रदर्शन करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा। वहीं एलेक्स कैरी की भी टीम में वापसी हुई है, ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलिप को भी स्क्वॉड से रिलीज किया जा सकता है। जोश फिलिप ने पहले वनडे में 29 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली थी।

IND vs AUS: दूसरे वनडे मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जयसवाल​

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स केरी, कूपर कोनोली, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा

यह भी पढ़ें

BCCI का सख्त रुख, मोहसिन नकवी को मेल कर कहा- भारत को सौंप दो एशिया कप ट्रॉफी

ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, कप्तान चोट के कारण बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement