1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस खिलाड़ी ने IPL में खेलने के लिए लिया ये फैसला, 7 साल पहले इस टीम से था जुड़ा

इस खिलाड़ी ने IPL में खेलने के लिए लिया ये फैसला, 7 साल पहले इस टीम से था जुड़ा

 Published : Nov 15, 2023 01:13 pm IST,  Updated : Nov 15, 2023 01:13 pm IST

IPL 2024 ऑक्शन का आयोजन दिसंबर को किया जाएगा। अब एक स्टार खिलाड़ी ने आईपीएल में खेलने के लिए ऑक्शन में अपना देने का फैसला किया है।

IPL Trophy - India TV Hindi
IPL Trophy Image Source : TWITTER

IPL दुनिया की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली क्रिकेट लीग है। यहां खेलकर क्रिकेटर्स ने शोहरत और पैसा दोनों चीजें कमाई हैं। आईपीएल में खेलने की चाहत हर बडे़ क्रिकेटर की होती है। आईपीएल में ही खेलकर कई प्लेयर्स ने अपना करियर बनाया है। आईपीएल 2024 का ऑक्शन दिसंबर में हो सकता है और इसके लिए फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। अब आईपीएल में खेलने के लिए एक स्टार ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर ने बड़ा फैसला लिया है। 

ऑक्शन में नाम देगा ये खिलाड़ी 

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाज ट्रेविस हेड आईपीएल 2024 ऑक्शन में अपना देंगे, जिससे वह आईपीएल  2024 में खेल सकें। हेड से पूछा गया कि क्या वह इस बार आईपीएल नीलामी में अपना नाम शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हां मैं इसमें अपना नाम शामिल करूंगा। पिछले साल मेरी शादी हुई थी और तब मेरे पास लिमिटेड टाइम था। मैं इस बार स्वयं ही अपना नाम नीलामी के लिए शामिल करूंगा और उम्मीद है कि मुझे चुना जाएगा और मुझे आईपीएल में खेलने का मौका मिलेगा। मैं कुछ साल पहले भी इसका हिस्सा था।

ट्रेविस हेड ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेला है। उन्होंने आईपीएल 2016 के 3 मैचों में 5 रन और आईपीएल 2017 के 7 मैचों में 151 रन बनाए थे। अब 7 साल बाद आईपीएल में खेलने के लिए उन्होंने बड़ा फैसला लिया है और वह ऑक्शन में नाम देने के लिए तैयार हैं। 

टी20 में किस्मत आजमाने को तैयार 

पिछले कुछ समय ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब वह टी20 क्रिकेट में अपना भाग्य आजमाने के लिए तैयार हैं। अब तक 42 टेस्ट और 62 वनडे मैच खेलने वाले 29 साल के हेड ने अपने करियर में केवल 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 460 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन है। 

यह भी पढ़ें: 

पाकिस्तान को भारी नुकसान, ऑस्ट्रेलिया पर भी मंडराया खतरा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज में नहीं खेलेगा ये घातक खिलाड़ी, टीम को लगा तगड़ा झटका

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल