1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: अक्षर पटेल ने पकड़ ली थी इमाम की चालाकी, बताया कैसे बुना जाल और कर दिया Run Out; देखें Video

IND vs PAK: अक्षर पटेल ने पकड़ ली थी इमाम की चालाकी, बताया कैसे बुना जाल और कर दिया Run Out; देखें Video

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 24, 2025 11:59 am IST,  Updated : Feb 24, 2025 01:14 pm IST

IND vs PAK: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को दुबई के मैदान पर खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में एकतरफा 6 विकेट से मात दी। इस मैच में टीम इंडिया की फील्डिंग भी काफी शानदार देखने को मिली जिसमें अक्षर पटेल ने जिस तरह इमाम उल हक को रन आउट किया उसकी सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है।

Axar Patel- India TV Hindi
अक्षर पटेल Image Source : AP

भारतीय टीम ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को 6 विकेट से जीतने के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को लगभग पक्का कर लिया है। इस मैच में टीम इंडिया का गेंद और बल्ले दोनों से दबदबा देखने को मिला। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने जहां पाकिस्तानी टीम की पारी को 49.4 ओवर्स में 241 रनों के स्कोर पर समेट दिया तो वहीं इसके बाद इस टारगेट को 42.3 ओवर्स में हासिल कर लिया। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल अपनी गेंदबाजी नहीं बल्कि शानदार फील्डिंग के चलते अधिक चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने अपने एक शानदार तेज थ्रो से पाकिस्तानी टीम के ओपनिंग बल्लेबाज इमाम उल हक को पवेलियन का रास्ता दिखाने में अहम भूमिका अदा की। अक्षर ने इमाम को रन आउट करने को लेकर पहले ही योजना बना ली थी जिसका खुलासा उन्होंने मैच के बाद आईसीसी को दिए अपने इंटरव्यू में किया।

इमाम की चालाकी को इस तरह से अक्षर पटेल ने समझकर किया उन्हें रन आउट

अक्षर पटेल ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मिली टीम इंडिया को बेहतरीन जीत के बाद आईसीसी को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि जब मैं पावरप्ले में गेंदबाजी करने के लिए आया था तो उस समय इमाम ने आगे बढ़कर मिड ऑफ की तरफ शॉट खेलने के साथ रन लिया, जहां पर हर्षित राणा फील्डिंग कर रहे थे। मुझे लगा कि उसका कुछ ऐसा ही प्लान रहता है क्योंकि मैंने उसके बल्लेबाजी के वीडियो देखे हैं जिसमें वह इसी तरह से एक रन लेने की कोशिश करता है। कुलदीप की उस गेंद से पहले मेरे दिमाग उसे रन आउट करने को लेकर प्लान चल रहा था, जिसमें मैंने अपन कदम थोड़ा सा पीछे लिए और फिर तेजी के साथ आगे बढ़ा जिसमें उसी गेंद पर इमाम ने फिर से शॉट खेलने के दौरान सिंगल लेने का प्रयास किया लेकिन मैंने गेंद को पकड़ने के साथ सीधा थ्रो विकेट पर मार दिया।

गेंदबाजी में भी झटका अक्षर ने रिजवान का अहम विकेट

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अक्षर पटेल ने जहां फील्डिंग में दो खिलाड़ियों को रन आउट किया तो वहीं एक शानदार कैच भी पकड़ा। इसके अलावा अक्षर पटेल ने गेंदबाजी में भी 10 ओवर्स में 49 रन देने के साथ मोहम्मद रिजवान का अहम विकेट भी हासिल किया। वहीं बल्लेबाजी में भी अक्षर 3 रनों की नाबाद पारी खेलकर कोहली के साथ जीत दिलाकर वापस लौटे थे। टीम इंडिया को अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 2 मार्च को दुबई के मैदान पर न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेलना है।

ये भी पढ़ें

रोहित शर्मा ने की विश्व विजेता कप्तान कपिल देव की बराबरी, पाकिस्तान की हार से हो गया काम

कप्तान रोहित ने इन प्लेयर्स को दिया जीत का क्रेडिट, कोहली की तारीफ में कही दिल जीतने वाली बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल