1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK का खिलाड़ी बना कप्तान, स्क्वाड में इन खिलाड़ियों को मिली जगह; सरफराज और मुशीर भी शामिल

CSK का खिलाड़ी बना कप्तान, स्क्वाड में इन खिलाड़ियों को मिली जगह; सरफराज और मुशीर भी शामिल

 Published : Aug 12, 2025 10:56 pm IST,  Updated : Aug 12, 2025 10:56 pm IST

बुची बाबू टूर्नामेंट के लिए मुंबई की टीम में सरफराज खान को मौका मिला है और चेन्नई सुपर किंग्स के युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाया गया है।

Ayush Mhatre- India TV Hindi
आयुष महात्रे Image Source : GETTY

बुची बाबू टूर्नामेंट के लिए मुंबई की टीम की कमान युवा आयुष महात्रे को मिली है। उपकप्तानी की जिम्मेदारी सुवेद पार्कर को मिली है। मुंबई की स्क्वाड में कुल 17 प्लेयर्स को मौका मिला है। इनमें भारतीय टीम के लिए खेल चुके अनुभवी सरफराज खान और उनके भाई मुशीर खान को भी चांस मिला है। तमिलनाडु क्रिकेट संघ आयोजित किया जाने वाला बुची बाबू टूर्नामेंट 18 अगस्त से 9 सितंबर तक चेन्नई में खेला जाएगा।

आयुष भारतीय अंडर-19 टीम की भी कर चुके हैं कप्तानी

18 साल के आयुष महात्रे ने पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी काबिलियत साबित की है। वह भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं, जिसने इंग्लैंड का दौरा किया था। उनकी कप्तानी में ही बाद में अंडर-19 टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। अब भारतीय क्रिकेट में धीरे-धीरे उनका कद बढ़ रहा है।

IPL 2025 में दिखा चुके हैं जलवा

आईपीएल 2025 ऑक्शन में आयुष महात्रे अनसोल्ड रहे थे। इसके बाद बीच सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के रुतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए थे। फिर CSK की स्क्वाड में आयुष महात्रे की एंट्री हो गई। इसके बाद उन्हें खेलने का मौका भी मिला। उन्होंने आईपीएल 2025 के 7 मैचों में कुल 240 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा और उनका हाईएस्ट स्कोर 94 रन रहा है।

दूसरी तरफ सरफराज खान को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में नहीं चुना गया था। अब यहां पर अच्छा प्रदर्शन करके सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहेंगे। सरफराज ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट के 6 मैचों में कुल 371 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे हैं।

मुंबई की टीम का स्क्वाड:

आयुष महात्रे (कप्तान), मुशीर खान, दिव्यांश सक्सेना, सरफराज खान, सुवेद पार्कर (उप-कप्तान), प्रग्नेश कनपिल्लेवार, हर्ष अघव, साईराज पाटिल, आकाश पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), श्रेयस गुरव, यश डिचोलकर, हिमांशु सिंह, रॉयस्टन डायस, सिल्वेस्टर डिसूजा और इरफान उमैर।

यह भी पढ़ें:

भारतीय खिलाड़ी को रैंकिंग में फायदा, पाकिस्तानी प्लेयर ने गंवाया नंबर-1 का ताज

शाहीन अफरीदी हो गए बाहर, इस प्लेयर को मिली एंट्री; कप्तान रिजवान ने किया Playing 11 में बदलाव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल