1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आयुष महात्रे, मुशीर खान और रघुवंशी हुए मालामाल, इस लीग के लिए हुआ ऑक्शन; खुली किस्मत

आयुष महात्रे, मुशीर खान और रघुवंशी हुए मालामाल, इस लीग के लिए हुआ ऑक्शन; खुली किस्मत

 Edited By: Govind Singh
 Published : May 07, 2025 11:06 pm IST,  Updated : May 07, 2025 11:06 pm IST

आईपीएल 2025 के बाद होने वाली लीग के लिए ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स के आयुष महात्रे को 15 लाख रुपए मिले हैं।

आयुष महात्रे- India TV Hindi
आयुष महात्रे Image Source : PTI

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस में अभी 7 टीमें बची हुई हैं। मौजूदा सीजन का फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा। इसके बाद मुंबई टी20 लीग की शुरुआत होगी। इस लीग को साल 2018 और 2019 में आयोजित किया गया था, लेकिन फिर कोविड की वजह से इस टूर्नामेंट को बंद कर दिया गया। अब लंबे समय बाद इस लीग की दोबारा शुरुआत होने जा रही है। लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। यह लीग 26 मई से आठ जून तक खेली जाएगी।

आर्क्स अंधेरी की टीम ने मुशीर खान को 15 लाख रुपए में खरीदा

युवा मुशीर खान, आयुष म्हात्रे , सूर्यांश शेडगे और अंगकृष रघुवंशी को टी20 मुंबई लीग के तीसरे सेशन के लिए प्रारंभिक दौर की नीलामी में अच्छे दाम मिले हैं। मुशीर खान आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं। लेकिन इस सीजन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहींम मिल पाया है। उन्हें मुंबई टी20 लीग की टीम आर्क्स अंधेरी ने 15 लाख रुपए में खरीदा।

आयुष महात्रे मुंबई नॉर्थईस्ट की टीम में हुए शामिल

आईपीएल 2025 में आयुष महात्रे ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और वह अपने खेल से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 94 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। अब मुंबई टी20 लीग की टीम ने उन्हें  ट्रायंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थईस्ट ने 14.75 लाख रुपए में खरीदा। सूर्यांश शेडगे को को भी इसी टीम ने 13.75 लाख रुपए में खरीदा। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस टीम के आइकन खिलाड़ी हैं।

सोबो मुंबई फाल्कंस ने अंगकृष रघुवंशी को खरीदा

KKR के लिए खेलने वाले अंगकृष रघुवंशी को सोबो मुंबई फाल्कंस ने 14 लाख रुपए में खरीदा। वहीं तनुष कोटियान को नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने 10 लाख रुपए में खरीदा। हालांकि नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी अथर्व अंकोलेकर रहे, जिन्हें ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने 16.25 लाख रुपए में खरीदा। नीलामी में अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में मुंबई के तेज गेंदबाज रॉयस्टन डायस थे जिन्हें बांद्रा ब्लास्टर्स ने सात लाख रुपए में खरीदा। मोहित अवस्थी को नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने 10.50 लाख रुपए में और विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रसाद पवार को आर्क्स अंधेरी ने 13 लाख रुपए में खरीदा। 

विकेटकीपर-बल्लेबाज हार्दिक तामोर को आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबअर्ब्स ने 8.50 लाख रुपये में खरीदा। इसी टीम ने सीनियर स्पिनर शम्स मुलानी को भी 14 लाख रुपए में खरीदा। सिद्धेश लाड को मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने खरीदा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल