1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: बाबर आजम की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, गद्दे पर गिरते हुए भी नहीं पकड़ पा रहे कैच

VIDEO: बाबर आजम की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, गद्दे पर गिरते हुए भी नहीं पकड़ पा रहे कैच

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 27, 2026 11:03 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 11:03 pm IST

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन में अभी बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी को पहला मुकाबला खेलना है, लेकिन उससे पहले उनके कप्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती देखने को मिल रही है।

Babar Azam- India TV Hindi
बाबर आजम Image Source : SCREENGRAB/X/@KHANU_3

पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से हो गई थी, लेकिन अब तक इस टी20 लीग को लेकर अधिक उत्साह देखने को नहीं मिला है। पाकिस्तानी क्रिकेट के सुपरस्टार खिलाड़ी माने जाने वाले बाबर आजम का इसी बीच एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैच को पकड़ने की जगह पर उसे टपकाते हुए दिखाई दिए हैं। पीएसएल 2026 में बाबर आजम पेशावर जाल्मी टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं, जिसमें अभी उनको पहला मुकाबला खेलना है। इससे पहले बाबर का ये कैच छोड़ने का वीडियो सामने आने के बाद उनकी काफी फजीहत हो रही है।

गद्दे पर गिरते हुए भी नहीं पकड़ पाए कैच

पीएसएल 2026 सीजन को लेकर बाबर आजम का जो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, उसमें वह एक एड को शूट कर रहे हैं, जिसमें उन्हें एक हाथ से डाइव लगाते हुए हवा में कैच पकड़ना था और उन्हें गिरने पर कोई चोट ना लगे इसके लिए गद्दे को बिछाया गया था। बाबर आजम इस कैच को पकड़ने के लिए डाइव लगाते हैं और एक हाथ से कैच पकड़ते भी हैं, लेकिन जैसे वह गद्दे पर गिरते हैं उसी समय गेंद उनके हाथ से छिटक जाती है और वह इस कैच को लपक नहीं पाते। बाबर आजम कैच छोड़ने के बाद थोड़ा निराश तो दिखते हैं, लेकिन अब इससे उनकी फिटनेस को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल बाबर आजम को जब बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया था तो उस समय पीसीबी की तरफ से बाद में ये खुलासा हुआ कि वह पूरी तरह से फिट नहीं थे, जिसमें बाबर को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ही फिटनेस को लेकर समस्या सामने आई थी, हालांकि इसके बावजूद वह स्क्वाड से बाहर नहीं हुए थे।

पेशावर का होगा रावलपिंडीज से सामना

बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन में अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में रावलपिंडीज की टीम के खिलाफ खेलेगी। ऐसे में इस मैच में सबसे ज्यादा नजरें बाबर पर ही रहने वाली हैं, जिसमें वह बल्ले से कैसा प्रदर्शन करते हैं। दरअसल टी20 क्रिकेट में बाबर आजम के खराब स्ट्राइक रेट को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उठे हैं और इसको लेकर उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में भी काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 के मैच लाइव देखने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे, क्या फ्री का भी कोई जुगाड़ है?

'क्या वह लॉर्ड्स की क्वीन हैं?'; PSL के पहले मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी के विवादित पोस्ट पर मचा हंगामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल