1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम को नंबर 1 बनने से पहले ही करारा झटका, जयसूर्या ने खराब किया खेल

बाबर आजम को नंबर 1 बनने से पहले ही करारा झटका, जयसूर्या ने खराब किया खेल

 Published : Jul 17, 2023 03:18 pm IST,  Updated : Jul 17, 2023 03:18 pm IST

Babar Azam : बाबर आजम श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्‍ट मुकाबले में सस्‍ते में आउट हो गए। इससे उनकी नंबर एक बल्‍लेबाज बनने की उम्‍मीदों पर पानी फिर गया।

Babar Azam - India TV Hindi
बाबर आजम Image Source : GETTY

Babar Azam SL vs PAK : आईसीसी की टेस्‍ट रैंकिंग में बिना टेस्‍ट खेले ही अचानक तीन स्‍थानों की छलांग लगाकर नंबर तीन बल्‍लेबाज बने पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्‍तानी टीम इस वक्‍त श्रीलंका में है, वहां दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पहले टेस्‍ट में जहां श्रीलंका ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए बड़ा स्‍कोर टांग दिया है, वहीं जब पाकिस्‍तानी टीम बल्‍लेबाजी के लिए उतरी तो एक एक कर बल्‍लेबाज आउट होते चले गए, इसमें कप्‍तान बाबर आजम खुद 

भी शामिल रहे। ऐसा लग रहा था कि वे वनडे के बाद टेस्‍ट में भी नंबर एक बल्‍लेबाज बनने की ओर अग्रसर हैं, लेकिन अब उन्‍हें करारा झटका जरूर लग गया है। 

बाबर आजम 16 गेंद पर बना पाए केवल 13 ही रन 
श्रीलंका और पाकिस्‍तान के बीच पहला मुकाबला खेला रहा है, जिसका आज दूसरा दिन है। पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम बल्‍लेबाजी के लिए आए और जल्‍द ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। वे नंबर चार पर बल्‍लेबाजी के लिए आए और 16 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बल्‍ले से दो चौके आए। बाबर आजम का आउट होना खल गया, क्‍योंकि उससे पहले के खिलाड़ी भी सस्‍ते में आउट होकर चले गए थे। सलामी बल्‍लेबाज अब्‍दुल्‍ला शफीक 19 रन बनाकर, इमाम उल हक एक रन और शान मसूद 39 रन बनाकर आउट हो गए। बाबर आजम को प्रभात जयसूर्या ने अपना शिकार बनाया। खास बात ये है कि प्रभात जयसूर्या ने अब तक पांच पारियों में से चार बार आउट किया है। यानी वे उनके लिए सबसे बड़े दुश्‍मन बनकर सामने आए हैं।  

आईसीसी की टेस्‍ट रैंकिंग में बाबर आजम इस वक्‍त नंबर तीन पर 
आईसीसी की इस वक्‍त की रैंकिंग की बात की जाए तो बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में केन विलियमसन नंबर 1 हैं उनकी रेटिंग 883 की है और नंबर दो पर ऑस्‍ट्रेलिया के ट्रेविस हेड हैं। उन्‍होंने दो स्‍थानों की छलांग लगाकर यहां पर कब्‍जा जमाया था। उनकी रेटिंग 874 की है। इसके बाद नंबर तीन पर बाबर आजम हैं। उन्‍होंने तीन स्‍पॉट की छलांग लगाई थी। उनकी रेटिंग 862 की है। बाबर आजम अगर अच्‍छी बल्‍लेबाजी कर जाते तो उनके पास मौका था कि वे हेड और विलियमसन को पीछे कर सकते थे। लेकिन उसमें नाकाम रहे। लेकिन अभी एक पारी और उनके पास बची है, लेकिन ये चौथी पारी होगी और सब जानते हैं कि टेस्‍ट की चौथी पारी में बहुत ज्‍यादा रन बनते नहीं हैं। ऐसे में देखना होगा कि जब अगली रैंकिंग आएगी तो उसमें बाबर आजम कहां नजर आते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल