1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN vs ZIM, T20WC HIGHLIGHTS: बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को रोमांचक मैच में 3 रन से हराया, ड्रामे के साथ खत्म हुआ मैच

BAN vs ZIM, T20WC HIGHLIGHTS: बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को रोमांचक मैच में 3 रन से हराया, ड्रामे के साथ खत्म हुआ मैच

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Oct 30, 2022 07:59 am IST,  Updated : Oct 30, 2022 12:19 pm IST

BAN vs ZIM, T20 World Cup HIGHLIGHTS: बांग्लादेश की टीम ने जिम्बाब्वे को रोमांचक मुकाबले में तीन रन से हरा दिया है।

ban vs zim, t20 world cup- India TV Hindi
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे

BAN vs ZIM, T20 World Cup HIGHLIGHTS: बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रोमांचक मुकाबला तीन रन से जीतकर सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने 150 रन का सफलतापूर्वक बचाव किया और जिम्बाब्वे को 147 रन के स्कोर पर रोक दिया। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 स्टेज के ग्रुप 2 के इस मैच में दोनों टीमों के बीच आखिरी गेंद तक रोमांच देखने को मिला। इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य रखा था। बांग्लादेश की तरफ से नजमुल हुसैन शांतो ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। वहीं जिम्बाब्वे के लिए मुजरबानी और नगारवा ने दो-दो विकेट लिए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल