1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट सीरीज के स्क्वाड का हुआ ऐलान, 2 साल के लंबे इंतजार के बाद इस प्लेयर की हुई वापसी

टेस्ट सीरीज के स्क्वाड का हुआ ऐलान, 2 साल के लंबे इंतजार के बाद इस प्लेयर की हुई वापसी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 04, 2025 09:15 pm IST,  Updated : Jun 04, 2025 09:15 pm IST

SL vs BAN: बांग्लादेश की टीम को जून महीने में श्रीलंका का दौरा करना है, जहां पर उसे मेजबान टीम के खिलाफ 17 जून से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए बांग्लादेश ने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।

Bangladesh Cricket Team- India TV Hindi
बांग्लादेश क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

बांग्लादेश ने 17 जून से शुरू होने वाली श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस टीम में लगभग 2 साल के बाद तेज गेंदबाज इबादत हुसैन की वापसी हुई है। इसके अलावा टीम में लिटन दास की भी वापसी हुई है जिनको अप्रैल महीने में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान आराम दिया गया था। बांग्लादेश की टीम को इस दौरे पर पहला मुकाबला जहां गाले के मैदान पर खेलना है तो वहीं दूसरा टेस्ट मैच उन्हें 25 जून से कोलंबो के मैदान पर खेलना है।

इन तीन प्लेयर्स की स्क्वाड से हुई छुट्टी

श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जहां इबादत हुसैन की स्क्वाड में वापसी हुई है तो वहीं महमूदुल हसन जॉय, तनवीर इस्लाम और तंजीम हसन को ड्रॉप किया गया है। इसके अलावा बांग्लादेश टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से इस टेस्ट सीरीज की स्क्वाड में नहीं चुने गए हैं। तस्कीन अभी भी अपनी एंकल इंजरी से उबर रहे हैं। इबादत हुसैन की वापसी बांग्लादेश की टीम के लिए एक अच्छी खबर है उन्होंने अब तक 20 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें वह 42 विकेट लेने में कामयाब हुए हैं। वहीं उन्होंने पिछले महीने न्यूजीलैंड-ए टीम के खिलाफ हुए मुकाबले में भी खेला था।

श्रीलंका के दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी बांग्लादेश

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण का आगाज श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के साथ होगा। बांग्लादेश की टीम के 13 जून तक श्रीलंका पहुंचने की उम्मीद है। वहीं उन्हें 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद मेजबान टीम के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी और उसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। बांग्लादेश टीम के इस दौरे का अंत 16 जुलाई को खेले जाने वाले टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले के साथ होगा।

बांग्लादेश का टेस्ट स्क्वाड श्रीलंका दौरे के लिए

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, एनामुल हक बिजॉय, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, महिदुल इस्लाम, जाकेर अली, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, इबादत हुसैन, हसन महमूद, नाहिद राणा, खालिद अहमद।

ये भी पढ़ें

RCB की जीत के जश्न में मची भगदड़ पर BCCI सचिव और फ्रैंचाइजी का बड़ा बयान

IPL फाइनल के बीच जो रूट ने रचा इतिहास, कर ली गेल-मुथैया की बराबरी, 1 झटके में 4 खिलाड़ियों को पछाड़ा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल