1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL फाइनल के बीच जो रूट ने रचा इतिहास, कर ली गेल-मुथैया की बराबरी, 1 झटके में 4 खिलाड़ियों को पछाड़ा

IPL फाइनल के बीच जो रूट ने रचा इतिहास, कर ली गेल-मुथैया की बराबरी, 1 झटके में 4 खिलाड़ियों को पछाड़ा

 Written By: Vanson Soral
 Published : Jun 04, 2025 05:40 pm IST,  Updated : Jun 04, 2025 05:40 pm IST

इंग्लैंड ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराकर वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। इंग्लैंड ने सीरीज में वेस्टइंडीज का 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इस सीरीज में जो रूट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

Joe Root- India TV Hindi
जो रूट Image Source : GETTY

ENG vs WI: मेजबान इंग्लैंड ने वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। 3 मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई। हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड ने पहला वनडे मैच 238 रनों से अपने नाम किया था। दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने पलटवार करने की कोशिश की लेकिन जो रूट (166) की शानदार शतकीय पारी ने इंग्लैंड को 3 विकेट से जीत दिला दी। तीसरे मैच में भी इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा। इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित तीसरा वनडे 7 विकेट से अपने नाम करते हुए 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।

जो रूट ने हासिल किया खास मुकाम

इस सीरीज में जो रूट ने बल्ले के कमाल किया और सबस ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 3 मैचों में 133.50 के शानदार औसत से 267 रन बनाए। रूट को इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशन क्रिकेट में नया मुकाम हासिल कर लिया। दरअसल, जो रूट का ये इंटरनेशनल क्रिकेट में 11वां प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड था। इस तरह उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने के मामले में क्रिस गेल और मुथैया मुरलीधरन जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी 

  • 19- विराट कोहली (550 मैच)
  • 19- सचिन तेंदुलकर (664 मैच) 
  • 17- शाकिब अल हसन (447 मैच)
  • 14- जैक कैलिस (519 मैच)
  • 13- सनथ जयसूर्या (586 मैच)
  • 13- डेविड वार्नर (383 मैच)
  • 12- आर अश्विन (287 मैच)
  • 11- क्रिस गेल (483 मैच)
  • 11- मुथैया मुरलीधरन (495 मैच)
  • 11- जो रूट (365 मैच)

यही नहीं, जो रूट वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले इंग्लिश खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने एक झटके में 4 अंग्रेज खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने डेविड गॉवर, ग्राहम गूच, जोस बटलर और इयोन मोर्गन को पीछे छोड़ा। 

ODI में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले इंग्लिश खिलाड़ी 

  • 5 - जो रूट 
  • 4 - डेविड गॉवर
  • 4- ग्राहम गूच
  • 4- जोस बटलर
  • 4- इयोन मोर्गन 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल