1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश ने किया स्क्वॉड का ऐलान, मुश्फिक हसन को पहली बार मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश ने किया स्क्वॉड का ऐलान, मुश्फिक हसन को पहली बार मिला मौका

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 26, 2026 07:16 pm IST,  Updated : Jul 26, 2026 07:16 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए बांग्लादेश ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। नाहिद राणा चोट की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। वहीं शोरिफुल इस्लाम को भी मौका नहीं मिला है।

Bangladesh Test Team- India TV Hindi
बांग्लादेश टेस्ट टीम Image Source : AP

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस मैच के लिए बांग्लादेश बोर्ड ने अनकैप्ड तेज गेंदबाज मुशफिक हसन को टीम में शामिल किया है। नाहिद राणा के सीरीज से बाहर होने के बाद दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया है। नाहिद के अलावा शोरिफुल इस्लाम भी सीरीज के पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। दोनों तेज गेंदबाज अपनी-अपनी चोटों से उबर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही इस सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

पांच साल के बाद सौम्य सरकार की हुई वापसी

इसके साथ ही बाएं हाथ के बल्लेबाज सौम्य सरकार, जो तेज और उछाल वाली गेंदों का सामना करने में माहिर माने जाते हैं, साढ़े पांच साल के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में उनकी वापसी हुई है। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट मैच फरवरी 2021 में मीरपुर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इस ऐतिहासिक सीरीज के लिए विकेटकीपर जाकेर अली को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है, जबकि लिटन कुमार दास चोट के कारण पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। वहीं, तस्कीन अहमद और मेहदी हसन, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में नहीं खेले थे उन्होंने भी टेस्ट टीम में वापसी की है।

पैटरनिटी लीव से जल्दी वापस आ सकते हैं इबादत हुसैन

बांग्लादेश टीम में मुख्य तेज गेंदबाजों की कमी को देखते हुए इबादत हुसैन अपनी पैटरनिटी लीव से जल्दी वापस लौट सकते हैं। उम्मीद के मुताबिक चयनकर्ताओं ने उन्हें पहले टेस्ट मैच की टीम में शामिल कर लिया है। वहीं दूसरी ओर, तौहीद हृदोय, महमूदुल हसन जॉय, नईम हसन, रबीउल हक और महीदुल इस्लाम, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टेस्ट टीम का हिस्सा थे, इस बार अपनी जगह बनाए रखने में नाकाम रहे हैं।

31 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होगी बांग्लादेश की टीम

बांग्लादेश की टीम 31 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होगी। दौरे की शुरुआत में टीम 6 से 8 अगस्त तक डार्विन में 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI' के खिलाफ तीन दिन का अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला टेस्ट मैच 13 से 17 अगस्त तक डार्विन में होगा। वहीं दूसरा टेस्ट मैच 22 से 26 अगस्त तक मैके में खेला जाएगा।

पहले टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, शादमान इस्लाम, तनजीद हसन, मोमिनुल हक शौराब, मुशफिकुर रहीम, अमिते हसन, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज (उप कप्तान), तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, इबादत हुसैन, मुसफिक हसन

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को किस चीज पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की दी जा रही सलाह, ईशान किशन ने किया खुलासा

टीम इंडिया को श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट से बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल