1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बड़ी खबर, बांग्लादेशी प्लेयर्स को मिली इस लीग में खेलने की मंजूरी

बड़ी खबर, बांग्लादेशी प्लेयर्स को मिली इस लीग में खेलने की मंजूरी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 23, 2026 07:56 pm IST,  Updated : Mar 23, 2026 07:56 pm IST

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। PSL 2026 में बांग्लादेशी प्लेयर्स को खेलने को मंजूरी मिल गई है।

Bangladesh Cricket Team- India TV Hindi
बांग्लादेशी खिलाड़ी Image Source : AFP

पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL में विदेशी खिलाड़ियो की भागीदारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस बीच बांग्लादेश के क्रिकेटरों को आखिरकार PSL में खेलने की मंजूरी मिल गई है, जिससे टूर्नामेंट से पहले चल रही अनिश्चितता खत्म हो गई है।

दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लड़ाई देखने को मिली। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर कई बड़े हमले किए, जिससे बांग्लादेशी खिलाड़ियों की PSL में भागीदारी पर सवाल खड़े हो गए थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी BCB ने साफ कर दिया था कि खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी। इस बीच खबर आई थी कि कुछ खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए रवाना भी हो गए, जिससे विवाद और बढ़ गया। कई लोग यह सवाल उठाने लगे कि क्या खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारी पर यात्रा कर रहे हैं।

सुरक्षा जांच के बाद दी गई मंजूरी

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्थिति साफ करते हुए बताया कि खिलाड़ियों को पूरी सुरक्षा जांच के बाद ही अनुमति दी गई है। बांग्लादेश के खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने पहले ही कहा था कि अगर सुरक्षा को लेकर कोई खतरा हुआ, तो खिलाड़ी PSL में हिस्सा नहीं लेंगे।

सरकारी अधिकारी के मुताबिक, विदेश मंत्रालय से चर्चा के बाद इस्लामाबाद स्थित बांग्लादेश उच्चायोग से संपर्क किया गया। वहां से खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर संतोषजनक आश्वासन मिलने के बाद ही सरकार ने PSL में खेलने की अनुमति दी। बांग्लादेश उच्चायोग द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ईद-उल-अजहा से पहले युद्धविराम (सीजफायर) लागू है और फिलहाल स्थिति स्थिर रहने की उम्मीद है। साथ ही यह भी कहा गया कि PSL के मुकाबले लाहौर और कराची में खेले जाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम में पब्लिक की एंट्री भी सीमित रखने का फैसला किया गया है।

इन खिलाड़ियों को मिली अनुमति

BCB पहले ही 6 खिलाड़ियों को NOC दे चुका था, जिनमें मुस्तफिजुर रहमान, परवेज़ हुसैन इमोन, शोरीफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंज़ीद हसन तमीम और रिशाद हुसैन शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी 26 मार्च से 3 मई तक चलने वाले PSL सीजन में हिस्सा लेंगे। काफी दिनों तक चली अनिश्चितता के बाद अब तस्वीर साफ हो चुकी है। बांग्लादेशी खिलाड़ियों के PSL में खेलने का रास्ता साफ हो गया है, जिससे टूर्नामेंट को भी बड़ी राहत मिली है। अब नजर इस बात पर होगी कि ये खिलाड़ी मैदान पर कैसा प्रदर्शन करते हैं।

यह भी पढ़ें

ODI World Cup 2027: रोचक हो गई है अब जंग, क्या 2 बार की चैंपियन टीम हो जाएगी बाहर

आईपीएल मैच शुरू होने का सही वक्त नोट कीजिए, नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल