Monday, January 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप से पहले भारत पहुंचा ये बांग्लादेशी, IND vs NZ ODI सीरीज में निभा रहा अहम भूमिका

T20 वर्ल्ड कप से पहले भारत पहुंचा ये बांग्लादेशी, IND vs NZ ODI सीरीज में निभा रहा अहम भूमिका

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज का आगाज हो चुका है। वडोदरा में पहला ODI मैच खेला जा रहा है। इस मैच में एक बांग्लादेशी अहम भूमिका में है।

Written By: Vanson Soral @VansonSoral
Published : Jan 11, 2026 05:47 pm IST, Updated : Jan 11, 2026 05:47 pm IST
IND vs NZ Sharfuddoula - India TV Hindi
Image Source : AP भारतीय क्रिकेट टीम और शरफुद्दौला इब्ने शाहिद सैकत

BCCI और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी BCB के बीच रिश्ते इस समय बेहद खराब चल रहे हैं। T20 वर्ल्ड कप अगले महीने से खेला जाना है, लेकिन अब तक साफ नहीं हो पाया है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम टूर्नामेंट खेलने के लिए भारत आएगी या नहीं। इस मुद्दे पर ICC और BCB के बीच लगातार बातचीत हो रही है। इस बीच एक बड़ी खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले ODI मैच में शरफुद्दौला इब्ने शाहिद सैकत की मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई है। शरफुद्दौला सैकत पहले ODI में थर्ड अंपायर की भूमिका में हैं और बांग्लादेश से ताल्लुक रखते हैं। इस समय वह ICC के कॉन्ट्रैक्टेड अंपायर के तौर पर भारत में मौजूद हैं।

BCCI और BCB आमने-सामने

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के एक अधिकारी ने साफ किया कि सैकत ICC की ड्यूटी पर हैं, इसी वजह से वह भारत-न्यूजीलैंड ODI सीरीज में मैच ऑफिशियल के रूप में काम कर रहे हैं। यह मामला इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि हाल ही में BCB ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आगामी ICC T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए भारत आने से इनकार कर दिया था। इस विवाद की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने से हुई थी। इस घटना के बाद दोनों बोर्ड आमने-सामने आ गए थे। ऐसे में वडोदरा के BCA स्टेडियम में पहले ODI के दौरान सैकत को थर्ड अंपायर के रूप में देखकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

ICC के कॉन्ट्रैक्टेड अंपायर हैं शरफुद्दौला

BCB के अंपायर डिपार्टमेंट के चेयरमैन इफ्तेखार रहमान ने क्रिकबज से बातचीत में कहा कि शरफुद्दौला सैकत को बोर्ड से किसी भी तरह का नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि सैकत ICC के कॉन्ट्रैक्टेड अंपायर हैं और BCB के साथ उनका कोई सीधा कॉन्ट्रैक्ट नहीं है। इफ्तेखार रहमान ने कहा कि उनके कॉन्ट्रैक्ट में साफ लिखा है कि जब भी ICC की कोई जिम्मेदारी होगी, तो वह स्वतः ही BCB की ड्यूटी से छुट्टी पर माने जाएंगे। इसके लिए मुझे अनुमति देने या न देने का कोई अधिकार नहीं है।

गौरतलब है कि शरफुद्दौला सैकत हाल ही में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) T20 टूर्नामेंट के कुछ मैचों में भी अंपायरिंग कर चुके हैं और फिलहाल BCB के अंपायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। सैकत के साथ-साथ ICC के इंटरनेशनल अंपायर गाजी सोहेल के भी भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी ICC T20 वर्ल्ड कप में मैच ऑफिशियल के रूप में नजर आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

मेग लैनिंग ने WPL रचा इतिहास, इस मामले में तोड़ दिया एलिस पेरी का बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली ने मैदान पर उतरते ही किया बड़ा कारनामा, छोड़ दिया सौरव गांगुली को पीछे

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement