1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बड़ा फैसला! पाकिस्तान दौरे से पहले अब UAE का दौरा करेगी ये टीम, खेलेगी 2 T20 मैचों की सीरीज

बड़ा फैसला! पाकिस्तान दौरे से पहले अब UAE का दौरा करेगी ये टीम, खेलेगी 2 T20 मैचों की सीरीज

 Published : May 02, 2025 06:05 pm IST,  Updated : May 02, 2025 06:05 pm IST

बांग्लादेश क्रिकेट टीम पाकिस्तान के खिलाफ दौरे से पहले यूएई का दौरा करेगी और वहां पर दो टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

तस्कीन अहमद और बांग्लादेश के प्लेयर्स, पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी- India TV Hindi
तस्कीन अहमद और बांग्लादेश के प्लेयर्स, पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी Image Source : GETTY

बांग्लादेश क्रिकेट टीम पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए मई में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस सीरीज की शुरुआत 25 मई से होगी। लेकिन अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले ही बांग्लादेश ने यूएई के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का फैसला लिया है। सीरीज के दोनों मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।

17 मई को खेला जाएगा पहला मुकाबला

बांग्लादेश की टीम यूएई के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मुकाबला 17 मई को और दूसरा मुकाबला 19 मई को होगा। बांग्लादेश की पिछले तीन सालों में यूएई के खिलाफ यह दूसरी बाइलेटरल टी20 सीरीज होगी। दोनों टीमों के बीच पिछली टी20 सीरीज साल 2022 में हुई थी, तब बांग्लादेश ने सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी।

टी20 एशिया कप के लिए तैयारी पुख्ता करना चाहेगी यूएई की टीम

अमीरात क्रिकेट बोर्ड के सीओओ सुभान अहमद ने कहा कि पिछले तीन सालों में हमने आईसीसी के फुल मेंबर न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की मेजबानी की है, जबकि बांग्लादेश का टी20 सीरीज दौरा तीन सालों में यूएई का उनका दूसरा बाइलेटरल दौरा है। बांग्लादेश के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज खेलकर यूएई की टीम टी20 एशिया कप के लिए बेहतरीन तैयारी करना चाहेगी।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सीईओ निजाम उद्दीन चौधरी ने कहा कि हम इस टी20 सीरीज की व्यवस्था करने में अमीरात क्रिकेट बोर्ड की पहल की सराहना करते हैं। ये सीरीज दोनों बोर्ड के बीच क्रिकेट संबंधों को मजबूत करेगी और क्रिकेट फैंस को मनोरंजन भी प्रदान करेगी।

बांग्लादेश बनाम यूएई के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल:

  • पहला टी20 मैच- 17 मई
  • दूसरा टी20 मैच- 19 मई 

दोनों मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाली टी20 सीरीज का शेड्यूल:

  • 25 मई - पहला टी20 मैच, फैसलाबाद
  • 27 मई - दूसरा टी20 मैच, फैसलाबाद
  • 30 मई - तीसरा टी20 मैच, लाहौर
  • 1 जून - चौथा टी20 मैच, लाहौर
  • 3 जून - पांचवां टी20 मैच, लाहौर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल