1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN vs PAK 2nd Test: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को जीत के लिए दिया 437 रनों का लक्ष्य

BAN vs PAK 2nd Test: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को जीत के लिए दिया 437 रनों का लक्ष्य

 Published : May 18, 2026 09:04 am IST,  Updated : May 18, 2026 04:59 pm IST

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच इस वक्त दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। पाकिस्तान को जीत के लिए बड़ा टारगेट मिला है।

Shahid Afridi- India TV Hindi
शाहीन अफरीदी Image Source : AP

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। मैच का तीसरा दिन खत्म हो चुका। तीनों दिन के खेल में बांग्लादेश की टीम भारी पड़ती नजर आई। बांग्लादेश की दूसरी पारी 390 रनों पर सिमट गई। इस तरह पाकिस्तान को जीत के लिए 437 रनों का विशाल लक्ष्य मिला है। हालांकि, पाकिस्तान के पास इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए दो दिन है, लेकिन बांग्लादेश की गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान को बेहतर खेल दिखाना होगा।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 278 रन बनाए थे, जो काफी नहीं थे। हालांकि पाकिस्तानी टीम तो इससे भी पहले आउट हो गई। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में केवल 232 रन बनाए। इस तरह से बांग्लादेश को पहली ही पारी के आधार पर बढ़त मिल गई। इसके बाद जब दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ, तब तक बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 110 र बना लिए थे। टीम की लीड 156 रन की हो चुकी थी। मेजबान टीम तीसरे दिन 390 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल