Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ कर दिया खेल, टीम के बाहर होते ही बड़ा ऐलान

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ कर दिया खेल, टीम के बाहर होते ही बड़ा ऐलान

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Jan 26, 2026 11:14 am IST, Updated : Jan 26, 2026 11:14 am IST

पाकिस्तान की ओर से लगातार बांग्लादेश को समर्थन किया गया, लेकिन जैसे ही टीम T20 World CUp से बाहर हुई, उसके तुरंत बाद PCB ने विश्व कप के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया।

pcb chief mohsin naqvi- India TV Hindi
Image Source : AP पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी

ICC T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट टीम अब टी20 विश्व कप 2026 से आधिकारिक रूप से बाहर हो गई है। इसके साथ ही आईसीसी ने स्कॉटलैंड की एंट्री की भी घोषणा कर दी है। इस बीच बांग्लादेश के इस टूर्नामेंट से बाहर होते ही पाकिस्तान ने भी बड़ा ऐलान कर दिया है, जिसका इंतजार लंबे वक्त से हो रहा था। एक तरह से देखें तो पाकिस्तान ​ने बांग्लादेश के सा​थ यहां खेल कर दिया और उसके दगाबाज कहा जाए तो कोई गलत नहीं होगा। 

अब जाकर पीसीबी ने किया है टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम का ऐलान

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा। आईसीसी के नियम के अनुसार टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक एक महीने उन स्क्वाड का ऐलान कर दिया जाना चाहिए, जो टीमें उसका हिस्सा हैं, लेकिन पाकिस्तान ने ऐसा नहीं किया। यहां तक कि बांगलादेश ने भी अपनी टीम का ऐलान समय सीमा के भीतर कर दिया था। पाकिस्तान ने एक स्क्वाड आईसीसी को भेज दिया था, लेकिन उसे सार्वजनिक नहीं किया। इसी बीच बांग्लादेश अपनी डिमांड लेकर खड़ा हो गया, जो कि किसी मतलब की नहीं थीं। आठ से दस दिन तक गतिरोध जारी रहा। इस बीच पाकिस्तान की ओर से लगातार बांग्लादेश को चने के झाड़ पर चढ़ाया जाता रहा। सार्वजनिक तौर पर तो नहींं, लेकिन कहा जा रहा है कि भीतर ही भीतर पाकिस्तान इस पूरे मामले में बांग्लादेश का सपोर्ट कर रहा था। 

लगातार बांग्लादेश को चने के झाड़ पर चढ़ाया जाता रहा

पाकिस्तान के भीतर चर्चा तो यहां तक थी कि अगर बांग्लादेश की टीम टी20 विश्व कप से बाहर होती है तो पाकिस्तान भी इसके विरोध में बॉयकॉट करेगा। इसीलिए पीसीबी की ओर से टीम का ऐलान भी इस टूर्नामेंट के लिए नहीं किया गया। इस बीच शुक्रवार को पीसीबी ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर दी, लेकिन उस वक्त भी विश्व कप की टीम जारी नहीं की गई। इससे ऐसा लगा कि वास्तव में पाकिस्तान बांग्लादेश का समर्थन कर रहा है। लेकिन जैसे ही आईसीसी ने ऐलान किया कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम विश्व कप से बाहर हो चुकी है और उसकी जगह स्कॉटलैंड की टीम लेगी, उसके अगले ही दिन पीसीबी ने आनन फानन में ​टी20 विश्व कप के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया। 

बांग्लादेश को होगा भयंकर नुकसान, पा​किस्तान अब ले रहा है मजे

जब बांग्लादेश को आईसीसी ने विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखाया तो पीसीबी चीफ मुस्कराते हुए कह रहे थे कि उनके साथ गलत हुआ है। साथ ही ये भी कहा कि पाकिस्तानी टीम विश्व कप में खेलेगी कि नहीं, इसका फैसला पीएम करेंगे, जो बाहर गए हैं। पाकिस्तानी पीएम वापस नहीं आए थे और पीसीबी ने टीम घोषित कर दी। टीम के ऐलान का मतलब ये हुआ कि पाकिस्तानी टीम किसी भी तरह का बॉयकॉट नहीं करेगी और विश्व कप के अपने मैच खेलने के लिए तैयार है। पिछले 15 दिन से पीसीबी केवल और केवल नौटंकी कर रहा था, जिसकी पोल अब खुल गई है। इस तरह जैसे ही बांग्लादेश बाहर हुआ, पाकिस्तान ने अपना असली चेहरा दिखा दिया। बांग्लादेश को जहां इस टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भयंकर आर्थिक नुकसान होगा, वहीं पाकिस्तान अब मजे ले रहा है। 

यह भी पढ़ें 

IND vs NZ: कब हैं भारत बनाम न्यूजीलैंड बाकी दो मुकाबले, मैचों के बीच इतना गैप

युवराज सिंह के फास्टेस्ट फिफ्टी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना नहीं है आसान; अभिषेक शर्मा का बड़ा कबूलनामा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement