1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेशी कप्तान का बेतुका बयान, जूनियर क्रिकेटर्स के साथ मारपीट के आरोप के बीच लिया हरमनप्रीत कौर का नाम

बांग्लादेशी कप्तान का बेतुका बयान, जूनियर क्रिकेटर्स के साथ मारपीट के आरोप के बीच लिया हरमनप्रीत कौर का नाम

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 18, 2025 11:26 am IST,  Updated : Nov 18, 2025 11:29 am IST

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान निगार सुल्ताना जोटी पर जहांआरा आलम ने जूनियर खिलाड़ियों के साथ मारपीट के आरोप लगाए। अब इस मामले पर निगार सुल्ताना ने चुप्पी तोड़ी है।

Nigar Sultana & Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
निगर सुल्ताना & हरमनप्रीत कौर Image Source : AP

बांग्लादेश की महिला टीम की कप्तान निगार सुल्ताना ने टीम के अंदर जूनियर क्रिकेटरों के साथ मारपीट के आरोपों का चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान बयान दिया है। बांग्लादेश महिला टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर पर भी निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने 2023 में भारत के बांग्लादेश दौरे के दौरान भारतीय कप्तान के साथ हुए विवाद का भी जिक्र किया। दरअसल उस सीरीज में हरमनप्रीत कौर ने एलबीडबल्यू आउट होने के बाद गुस्से में आकर अपने बल्ले से स्टंप्स को तोड़ दिया था।

बांग्लादेशी कप्तान ने अपनी टीम के प्लेयर्स पर कसा तंज

निगार सुल्ताना ने उस मैच के बाद प्रेजेंटेशन में अंपायरिंग को लेकर भी बयान दिया और उसे खराब बताया। इसके बाद बांग्लादेशी कप्तान ने ट्रॉफी के फोटो सेशन के दौरान बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर तंज कसा। सुल्ताना को लेकर हाल ही में टीम के तेज गेंदबाज जहांआरा आलम ने दावा किया कि उन्होंने टीम के जूनियर खिलाड़ियों के साथ खराब व्यवहार किया। यहां तक कि उन्होंने ये भी बताया कि सुल्ताना ने जूनियर क्रिकेटर के साथ मारपीट की। 

निगार सुल्ताना ने क्यों लिया हरमनप्रीत कौर का नाम?

इस बीच सुल्ताना ने डेली क्रिकेट को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैं किसी को क्यों मारूंगी? मेरा मतलब है, मैं अपने बल्ले से स्टंप्स पर क्यों मारूंगी? क्या मैं हरमनप्रीत हूं, जो मैं इस तरह स्टंप्स पर मारूंगी? मैं ऐसा क्यों करूंगी? अपने निजी जीवन में अगर मैं खाना बना रहा हूं या कुछ और कर रही हूं, तो मैं अपना बल्ला इधर-उधर मार सकती हूं, मैं अपने हेलमेट पर मार सकती हूं, यह मेरा अपना मामला है।

उन्होंने आगे कहा कि लेकिन मैं किसी और के साथ ऐसा क्यों करूंगी? सिर्फ इसलिए कि कोई ऐसा कहता है? आप दूसरे प्लेयर्स या किसी और से पूछ सकते हैं कि क्या मैंने कभी ऐसा कुछ किया है। सुल्ताना ने हाल में महिला विश्व कप 2025 में बांग्लादेश टीम की कप्तानी की थी, जहां भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट जीता था। बांग्लादेश की टीम उस टूर्नामेंट में सिर्फ एक जीत हासिल कर पाई थी, उसने कोलंबो में पाकिस्तान को हराया था।

जहांआरा आलम ने निगार सुल्ताना पर लगाए थे गंभीर आरोप

जहांआरा आलम जो इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में रह रही हैं उन्होंने कुछ दिनों पहले खुलासा किया था कि जूनियर क्रिकेटरों ने उन्हें फोन करके दावा किया था कि सुल्ताना ने उन्हें मारा है। हालांकि बांग्लादेशी कप्तान ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि अगर ऐसा हुआ होता तो जूनियर खिलाड़ी विदेश में रहने वाले किसी व्यक्ति को फोन करने की बजाय उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना देते।

यह भी पढ़ें 

एशेज सीरीज में कैसा है बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड? ऐसा करने वाले बन सकते हैं दुनिया के पहले खिलाड़ी

IND vs SA: दूसरे टेस्ट में हैट्रिक पर होगा ये गेंदबाज, फर्स्ट क्लास के आंकड़े हैं शानदार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल