1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI और T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम

ODI और T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 05, 2026 07:26 am IST,  Updated : Apr 05, 2026 07:26 am IST

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम में स्थिरता लाने के लिए बड़ा फैसला ले लिए हुए मेहदी हसन मिराज को 2027 ODI वर्ल्ड कप तक और लिटन दास को 2028 T20 वर्ल्ड कप तक कप्तान बनाए रखने का फैसला लिया है।

Bangladesh Cricket Team- India TV Hindi
बांग्लादेश क्रिकेट टीम Image Source : AFP

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा और अहम फैसला लिया है। टीम की कप्तानी को स्थिरता देने के उद्देश्य से मेहदी हसन मिराज और लिटन दास को आगामी वर्ल्ड कप तक कप्तान बनाए रखने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही अनुभवी मोहम्मद रफीक को टीम का स्पिन-बॉलिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है।

मेहदी और लिटन को लंबा कार्यकाल

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मेहदी हसन मिराज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक और लिटन दास को 2028 T20 वर्ल्ड कप तक कप्तान बनाए रखने का फैसला किया है। लिटन दास का कार्यकाल पहले 2026 T20 वर्ल्ड कप तक था, लेकिन बांग्लादेश ने भारत और श्रीलंका में हुए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। वहीं, मेहदी हसन मिराज ने पिछले एक साल में कप्तान के तौर पर टीम को शानदार प्रदर्शन कराया है, जिसमें अक्टूबर 2025 में वेस्टइंडीज और मार्च 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ जीत शामिल है।

ESPN क्रिकइंफो के मुताबिक, BCB के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन नजमुल आबेदीन ने कहा कि चूंकि हमारे T20 कप्तान का कार्यकाल 2026 T20 वर्ल्ड कप के साथ समाप्त हो गया था, इसलिए मौजूदा T20 कप्तान और उप-कप्तान 2028 के अगले T20 वर्ल्ड कप तक बने रहेंगे। साथ ही, हमारे ODI कप्तान का कार्यकाल भी अपने अंत के करीब है। इसलिए हमें लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि कप्तान बिना किसी रुकावट के काम कर सकें और लंबी अवधि की योजना का पालन कर सकें।

रफीक 1 साल के लिए कंसल्टेंट नियुक्त 

नजमुल ने आगे कहा कि मेहदी हसन लगभग एक साल से टीम की कप्तानी कर रहे हैं और वर्ल्ड कप नजदीक होने के कारण हमने सोचा कि उन्हें यह अवसर देने से वह टीम को और बेहतर तरीके से संगठित और मजबूत कर पाएंगे। उनकी नजर में मिराज अच्छा काम कर रहे हैं और टीम के लिए मजबूत प्रदर्शन किया है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि कप्तानों को लंबा कार्यकाल मिल सके और वे टीम को प्रभावी तरीके से आकार दे सकें। BCB ने पूर्व दिग्गज स्पिनर मोहम्मद रफीक को एक साल के लिए स्पिन-बॉलिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया है। 2008 में रिटायरमेंट के बाद पहली बार उन्हें इस तरह की विशेष भूमिका दी गई है। अब वह सीनियर टीम सहित बांग्लादेश की विभिन्न टीमों के साथ काम करेंगे।

यह भी पढ़ें

SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद के सामने घर पर लखनऊ की चुनौती, Head To Head में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

IPL 2026: ऑरेंज कैप पर समीर रिजवी का कब्जा, रोहित शर्मा टॉप-5 की लिस्ट में कहां?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल